त्योहारों के मौसम में भारतीय आटोमोबाइल क्षेत्र में भारी भरकम डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। इसी मौके को ध्यान में रखते हुए दिग्गज कंपनीअपनी एसयूवी मॉडल्स पर बड़े स्तर पर छूट और ऑफर्स देने का ऐलान कर दिया है। कंपनी का यह नया ऐलान हाल ही में हुई GST कटौती से जुड़ी हुई है।
आपको बता दें कि 22 सितंबर से लागू हुई जीएसटी में कमी के बाद कई ऑटो निर्माताओं कंपनियों अपने वाहनों की कीमतों में कमी की घोषणा की है। इसके साथ ही त्योहारों के मौके पर विशेष छूट और ऑफर भी ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। इस तरह दोहरे ऑफर्स के साथ ग्राहकों को वाहन खरीदारी में अधिक फायदा हो रहा है।
SUV के दाम में हुई कटौती
अगर आप महिंद्रा की SUV कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि कंपनी अपनी एसयूवी पर ₹2.56 लाख तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के प्रमुख मॉडल जैसे XUV 3XO, Thar, Thar Roxx, Bolero Neo, XUV700 आदि पर जीएसटी कटौती के साथ त्योहारों की छूट भी मिल रही है, जिससे फेस्टिव सीजन में गाड़ियों की खरीदारी पर अच्छी खासी बचत हो रही है।
त्योहारों का सीजन साल का सबसे महत्वपूर्ण बिक्री वाला समय माना जाता है। इस सीजन में ऑटो निर्माताओं की बिक्री में भारी बढ़ोतरी होती है। इस साल जीएसटी दरों में कमी ने बाजार की उम्मीदों को पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दिया है। कई सालों से दबाव में चल रहे वाहन निर्माता अब इस मौके पर बिक्री में अच्छी तेजी की उम्मीद कर रहे हैं।
इन गाड़ियों पर मिल रही है भारी भरकम छूट
अगर महिंद्रा के किसी एक मॉडल पर मिलने वाले सबसे बड़े डिस्काउंट की बात करें तो महिंद्रा बोलेरो नियो मॉडल को सबसे ज्यादा बचत देखने को मिल रही है। इस मॉडल में कुल लाभ ₹2.56 लाख (एक्स-शोरूम) तक पहुंच गया है। इसमें ₹1.27 लाख की जीएसटी कटौती और ₹1.29 लाख की त्योहारी छूट शामिल है।
XUV 3XO को दूसरे नंबर पर रखा गया है, जहां कुल लाभ ₹2.46 लाख है, जिसमें ₹1.56 लाख की जीएसटी कटौती और ₹90,000 की त्योहार छूट शामिल है। वहीं, XUV700 और स्कॉर्पियो एन पर भी ₹2 लाख से अधिक का कुल लाभ दिया जा रहा है।
