टेक एंड गैजेट्स

BSNL 4G आते ही सरकारी कंपनी ने लॉन्च किया सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, निजी कंपनियों की बढ़ी टेंशन

अगर आप निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे मंथली प्लान से परेशान है तो अब इसका सॉल्यूशन बी बीएसएनएल ने पेश कर दिया है। BSNL करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए 225 रुपये का एक शानदार प्लान लेकर आया है।

Image

बीएसएनएल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान।

BSNL के इतिहास का आज सबसे बड़ा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा से देशभर के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को स्वदेशी BSNL 4G नेटवर्क की सौगात दी। BSNL का 4G नेटवर्क देशभर में लॉन्च हो गया है इससे अब मोबाइल यूजर्स की महंगे प्लान की टेंशन भी खत्म हो जाएगी। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अब जियो, एयरटेल और वीआई के साथ 4G नेटवर्क वाले सेगमेंट में शामिल हो गई है। अगर आपके पास BSNL का सिम है तो आपके लिए अच्छी खबर है। BSNL ने यूजर्स के लिए एक सस्ता और किफायती रिचार्ज प्लान भी लॉन्च कर दिया है। बीएसएनएल का यह प्लान निजी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन बढ़ाने वाला है।

सस्ते प्लान ने मोबाइल यूजर्स की कराई मौज

सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए BSNL हमेशा से ही मोबाइल यूजर्स की फेवरेट कंपनी रही है। जहां निजी टेलीकॉम कंपनियां लगातार अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ा रही हैं वहीं बीएसएनएल आज भी पुराने दाम में ही रिचार्ज प्लान्स की पेशकश कर रहा है। अगर आप निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे मंथली प्लान से परेशान है तो अब इसका सॉल्यूशन बी बीएसएनएल ने पेश कर दिया है। BSNL अपने करोड़ों यूजर्स के लिए 225 रुपये का एक शानदार प्लान लेकर आया है।

अगर आपके पास सेकंडरी सिम के तौर पर BSNL का सिम है तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। बीएसएनएल अपने सस्ते प्लान में यूजर्स को एक से बढ़कर एक धमाकेदार ऑफर्स दे रहा है। इस लेटेस्ट रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को पूरे एक महीने यानी 30 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। आप 30 दिन तक Jio, Airtel, Vi, BSNL समेत लैंडलाइन नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं।

कम खर्च में अधिक डेटा

BSNL के 2025 रुपये के प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को हर दिन 2GB से अधिक डेटा उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर आप कम खर्च में अधिक इंटरनेट डेटा चाहते हैं तो BSNL का यह प्लान आपके लिए काफी यूजफुल होने वाला है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को डेली 2.5GB डेटा उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही आपको इस प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।

अगर आप इस प्लान को लेने कि तैयारी कर रहे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा। BSNL के इस लेटेस्ट प्लान में आपको किसी भी तरह के OTT बेनिफिट्स नहीं मिलते हैं। इसके साथ ही आप इस प्लान को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ही खरीद पाएंगे। सरकारी कंपनी का यह सस्ता और किफायती प्लान निजी कंपनियों को सीधी टक्कर देने वाला है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article