ऑटो न्यूज़

4.12 करोड़ रुपये की कीमत में भारत में लॉन्च हुई Maserati MC Pura Coupe, सिर्फ 3 सेकेंड में 100km/ph की स्पीड

Maserati MC Pura Coupe: MC Pura का इंटीरियर बेहद लग्जरी है। इसमें लेजर-एट्च्ड Alcantara अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिसमें असमान वर्टिकल स्ट्राइप्स मौजूद हैं। सीट डिज़ाइन बिल्कुल नया है, जिसे डबल-साइडेड बैकिंग के साथ तैयार किया गया है और इसमें रेड और ब्लू जैसे आकर्षक रंगों का उपयोग किया गया है।

Image

Maserati MC Pura Coupe/Photo- Maserati

लक्जरी कार निर्माता Maserati ने अपनी मिड-इंजन सुपरकार Maserati MC Pura Coupe को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कार को दो वेरिएंट्स Coupe और Cielo (कन्वर्टिबल) में पेश किया गया है। 4.12 करोड़ रुपये की कीमत में भारत में लॉन्च हुई Maserati MC Pura Coupe, सिर्फ 3 सेकेंड में 100km/ph की स्पीडकीमत की बात करें तो MC Pura Coupe की शुरुआती कीमत 4.12 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि Cielo की कीमत 5.12 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये दोनों वेरिएंट्स इस साल की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में पेश किए गए थे और यह मशहूर MC20 सुपरकार का ही एडवांस वर्जन हैं।

डिजाइन और स्टाइल

MC Pura का डिजाइन MC20 से लिया गया है लेकिन इसमें कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। फ्रंट और रियर बंपर को नया और ज्यादा आक्रामक लुक दिया गया है। नई ग्रिल, डार्क फ्रेम, बड़े एयर इनटेक्स और नया फ्रंट स्प्लिटर कार को और भी दमदार लुक देते हैं। वहीं, रियर बंपर को ज्यादा स्कल्प्टेड फिनिश दी गई है।

नई बैजिंग और लोगो

कार के एक्सटीरियर पर बैजिंग को भी अपडेट किया गया है। Trident लोगो, C-पिलर पर MCPura स्क्रिप्ट, और व्हील कैप्स पर बैजेस को नए मैजेंटा शेड और ब्लू मिका फ्लेक्स के साथ डिजाइन किया गया है। Coupe मॉडल पर यह ग्लॉसी फिनिश में है, जबकि Cielo पर इसे मैट फिनिश दिया गया है।

इंटीरियर और केबिन

MC Pura का इंटीरियर बेहद लग्जरी है। इसमें लेजर-एट्च्ड Alcantara अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिसमें असमान वर्टिकल स्ट्राइप्स मौजूद हैं। सीट डिज़ाइन बिल्कुल नया है, जिसे डबल-साइडेड बैकिंग के साथ तैयार किया गया है और इसमें रेड और ब्लू जैसे आकर्षक रंगों का उपयोग किया गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इस सुपरकार में Maserati का मशहूर 3.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड "Nettuno" V6 इंजन दिया गया है, जो 621 hp की पावर और 719 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है और पावर सीधे रियर व्हील्स को भेजी जाती है।

  • MC Pura Coupe: 0-100 किमी/घंटा सिर्फ 2.9 सेकंड में
  • MC Pura Cielo: 0-100 किमी/घंटा सिर्फ 3.0 सेकंड में
  • दोनों का टॉप स्पीड: 325 किमी/घंटा
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article