ऑटो न्यूज़

अब 9.99 लाख रुपये में खरीदें Thar, मार्केट में धमाल मचाने आ गई फेसलिफ्ट

Mahindra Thar Facelift Price in India: नई थार फेसलिफ्ट में Electronic Stability Program (ESP) विद रोलओवर मिटिगेशन शामिल है। इसके साथ ही इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ABS विद EBD और ब्रेक असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर्स हैं। सभी यात्रियों के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट्स स्टैंडर्ड रूप से मिलते हैं। इसमें अब ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, नया स्टीयरिंग व्हील, रियर AC वेंट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट विद स्टोरेज, वन-टच पावर विंडो, और ए-पिलर एंट्री असिस्ट हैंडल शामिल हैं।

Image

Mahindra Thar Facelift/Photo-Mahindra

महिंद्रा ने भारत में नई थार फेसलिफ्ट (Mahindra Thar Facelift) को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह अपडेटेड SUV अपने शानदार ऑफ-रोड क्षमताओं को बरकरार रखते हुए अब और अधिक आधुनिक लुक और एडवांस फीचर्स के साथ आई है। नई थार का केबिन पहले से ज्यादा आरामदायक और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। इसमें अब ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, नया स्टीयरिंग व्हील, रियर AC वेंट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट विद स्टोरेज, वन-टच पावर विंडो, और ए-पिलर एंट्री असिस्ट हैंडल शामिल हैं।

    इसके अलावा SUV में अब 26.03 सेमी (10.2-इंच) HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है। साथ ही Type-C USB पोर्ट्स, Adventure Statistics Gen II डिस्प्ले, जो ऑफ-रोड जानकारी जैसे कि अल्टीमीटर, ट्रिप मीटर, बाहरी तापमान, स्टीयरिंग एंगल और टायर प्रेशर बताता है।

    इसमें टायर डायरेक्शनल मॉनिटरिंग सिस्टम (TDMS) भी दिया गया है। साथ ही क्रूज कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, इलेक्ट्रिक ORVMs, और रियर वाइपर विद वॉशर जैसी सुविधाएं भी हैं। महिंद्रा थार फेसलिफ्ट की डिजइन और कलर की बात करें तो थार फेसलिफ्ट का डिजाइन इसकी पहचान को बरकरार रखते हुए अपडेट किया गया है।

    इसमें नया फ्रंट ग्रिल, राउंड LED हेडलैंप्स विद DRLs, ड्यूल-टोन बंपर, और 18-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कलर के लिए गैलेक्सी ग्रे, स्टील्थ ब्लैक, बैटलशिप ग्रे, टैंगो रेड,डीप फॉरेस्ट, एवरेस्ट व्हाइट शामिल हैं। गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में डेड पैडल भी मिलता है)।

    नई थार तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है:

    • 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन- 150 bhp और 320 Nm टॉर्क
    • 1.5-लीटर mHawk डीज़ल (CRDe)- 116.9 bhp और 300 Nm टॉर्क
    • 2.2-लीटर mHawk डीज़ल (CRDe / D117)- 130 bhp और 300 Nm टॉर्क
    वेरिएंटइंजनट्रांसमिशनकीमत
    AXT RWD MTD117 डीज़लमैनुअल₹9.99 लाख
    LXT RWD MTD117 डीज़लमैनुअल₹12.19 लाख
    LXT RWD ATmStallion पेट्रोलऑटोमैटिक₹13.99 लाख
    LXT 4WD MTmStallion पेट्रोलमैनुअल₹14.69 लाख
    LXT 4WD MT2.2L mHawk डीजलमैनुअल₹15.49 लाख
    LXT 4WD ATmStallion पेट्रोलऑटोमैटिक₹16.25 लाख
    LXT 4WD AT2.2L mHawk डीज़लऑटोमैटिक₹16.99 लाख
    Pradeep Pandey
    प्रदीप पाण्डेयauthor

    प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

    और पढ़ें
    End of Article