ऑटो न्यूज़

मारुति लॉन्च करेगी 7 नई SUV, कंपनी के CEO ने दी ये अहम जानकारी

एसयूवी बाजार में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2019-20 के 16.8 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 11 महीनों में 19.6 प्रतिशत हो गई है। ताकेउची ने कहा कि यह बढ़ोतरी पिछले कुछ वर्षों में नए मॉडल पेश करने से संभव हुई है। कंपनी के एसयूवी मॉडल में ई-विटारा, जिम्नी, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा और ब्रेजा शामिल हैं।

Image

मारुति सुजुकी, नई SUV लॉन्च

देश की अग्रणी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने तेजी से बढ़ते एसयूवी खंड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए अगले पांच-छह साल में सात 7 SUVमॉ़डल पेश करने की योजना बनाई है। एमएसआईएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने मंगलवार को एक निवेशक प्रस्तुति में यह जानकारी दी। इसके साथ ही ताकेउची ने कहा कि कंपनी पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शुरुआती स्तर वाली ’सुजुकी की विशिष्ट’ कार भी पेश करेगी।

SUV की मांग भारत में तेजी से बढ़ रही

उन्होंने कहा, "भारतीय यात्री वाहन बाजार में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बाजार हिस्सेदारी सुरक्षित करने के लिए मारुति सुजुकी अपने एसयूवी पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।" ताकेउची ने कहा कि कंपनी की अगले पांच-छह वर्षों में सात नई एसयूवी पेश करने की योजना है। उन्होंने बताया कि भारतीय यात्री वाहन बाजार में एसयूवी मॉडल की हिस्सेदारी 2019 के 26.5 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 54.7 प्रतिशत हो गई, जो इस खंड की तेज वृद्धि को दर्शाता है।

मारुति की SUV मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ी

एसयूवी बाजार में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2019-20 के 16.8 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 11 महीनों में 19.6 प्रतिशत हो गई है। ताकेउची ने कहा कि यह बढ़ोतरी पिछले कुछ वर्षों में नए मॉडल पेश करने से संभव हुई है। कंपनी के एसयूवी मॉडल में ई-विटारा, जिम्नी, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा और ब्रेजा शामिल हैं।

ताकेउची ने कहा कि मध्यम-अवधि की प्रबंधन योजना के तहत कंपनी मझोले और बड़े आकार के एसयूवी एवं एमपीवी खंड में अपने उत्पादों की संख्या बढ़ाएगी ताकि उपभोक्ताओं की बदलती पसंद पर खरा उतरा जा सके। उन्होंने कहा कि कंपनी कार्बन निरपेक्षता की दिशा में इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, सीएनजी और जैव-ईंधन जैसे ईंधन विकल्पों पर काम कर रही है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article