ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki ने वापस बुलाई हजारों नई नवेली Grand Vitara SUV, जानें रिकॉल की वजह

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 24, 2023, 01:04 PM IST

Maruti Suzuki ने हाल में नई Grand Vitara SUV के लिए रिकॉल जारी किया है जिसके अंतर्गत 11,177 कारें पिछले सीटबेल्ट माउंटिंग ब्रैकेट में संभावित खराबी के चलते वापस बुलाई गई हैं. प्रभावित वाहन मालिकों से संपर्क जारी है.

Image

सभी प्रभावित यूनिट का उत्पादन पिछले साल 8 अगस्त से 15 नवंबर के बीच किया गया है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रिकॉल
  • वापस बुलाई 11,177 यूनिट SUV
  • कहीं आपकी गाड़ी तो लिस्ट में नहीं?

Maruti Suzuki Grand Vitara Recall: मारुति सुजुकी ने पिछले साल नई ग्रैंड विटारा एसयूवी भारत में लॉन्च की है और अब कंपनी ने इसके लिए रिकॉल जारी कर दिया है. मारुति ने 11,000 से ज्यादा कारें रिकॉल की हैं और बड़ी संभावना ये है कि रिकॉल के दायरे में आपकी कार भी आ सकती है. जानकारी दी गई है कि एसयूवी की पिछली सीटबेल्ट माउंटिंग ब्रैकेट में संभावित खराबी के चलते इन्हें वापस बुलाया गया है. कंपनी ने ग्रैंड विटारा की कुल 11,177 यूनिट इस खराबी को दूर करने के लिए रिकॉल की गई हैं.

इस दौरान हुआ उत्पादन

मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा एसयूवी की सभी प्रभावित यूनिट का उत्पादन पिछले साल 8 अगस्त से 15 नवंबर के बीच किया गया है. कंपनी इन सभी कारों के मालिकों को रिकॉल नोटिस भेजने वाली है. सोमवार को अपने बयान में कंपनी ने कहा कि इस खराबी के चलते लंबे दूरी तय करते समय सीटबेल्ट ढीला होने की संभावना है जिसका सीधा असर इसके उद्देश्य पर पड़ सकता है.

दूसरी बार रिकॉल हुई ग्रैंड विटारा

ये दूसरी बार है जब मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा एसयूवी के लिए रिकॉल जारी किया है. इसी महीने की शुरुआत में कंपनी ने एयरबैग्स कंट्रोलर में खराबी के चलते इसे वापस बुलाया था. इस बार रिकॉल की गई कारों के मालिकों से कंपनी संपर्क करना शुरू कर चुकी है और जाचं के साथ मरम्मत का पूरा काम मुफ्त में किया जाएगा. जनवरी ककी शुरुआत में जो रिकॉल किया गया था वो एयरबैग कंट्रोल को दुरुस्त करने के लिए था और इस दायरे में 17,362 कारें वापस बुलाई गई थीं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article