ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki ने Swift पर दिया दमदार डिस्काउंट, जानें कितनी बचत कर सकते हैं आप

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 20, 2024, 08:40 PM IST

Maruti Suzuki Swift Offers: Maruti Suzuki ने फरवरी 2024 में Swift Hatchback पर दमदार डिस्काउंट दिया है। इसी महीने नई कार की खरीद पर कुल 42,000 रुपये तक बचत कर सकते हैं, इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।

Image

कुल मिलाकर 42,000 रुपये तक बचत के साथ इसे खरीदा जा सकता है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी स्विफ्ट पर डिस्काउंट
  • 42,000 रुपये तक कर सकते हैं बचत
  • फरवरी 2024 में मिलेगा बड़ा फायदा

Maruti Suzuki Swift Offers: मारुति सुजुकी ने ग्राहकों की फेवरेट कार स्विफ्ट पर फरवरी 2024 में बड़ा डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने इस पैसा वसूल हैचबैक पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया है। इसी महीने नई स्विफ्ट की खरीद पर ग्राहकों को 15,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। कुल मिलाकर 42,000 रुपये तक बचत के साथ इसे खरीदा जा सकता है। यानी पिछले महीने कंपनी ने जो इसकी कीमत 5,000 रुपये बढ़ाई है, उसका ज्यादा फर्क खरीद पर नहीं पड़ेगा।

कुछ समय पहले सीएनजी भी आया

मारुति सुजुकी इंडिया ने ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर स्विफ्ट हैचबैक का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नई स्विफ्ट सीएनजी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.77 लाख रुपये है जो वीएक्सआई वेरिएंट की कीमत है, कार के जैडएक्सआई वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 8.45 लाख रुपये है। मारुति सुजुकी सब्सक्राइब द्वारा भी ग्राहक नई स्विफ्ट एस-सीएनजी खरीद सकते हैं जिसके लिए शुरुआती मासिक किराया 16,499 रुपये होगा और इसमें सभी शुल्क शामिल हैं।

मिलेगा करीब 31 केएमपीएल माइलेज

मारुति सुजुकी स्विफ्ट एस-सीएनजी के साथ 1.2-लीटर के-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन दिया गया है जो सीएनजी मॉडल के लिए 77.49 पीएस ताकत और 98.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। मारुति सुजुकी की मानें तो नई स्विफ्ट एस-सीएनजी 30.90 किमी/किग्रा माइलेज देती है। इस आंकड़े के साथ ये भारत की सबसे ताकतवर सीएनजी हैचबैक होने के अलावा सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली प्रीमियम हैचबैक भी बनी है।

जल्द आएगी नई जनरेशन स्विफ्ट

विदेशों में भी इस कार की काफी डिमांड देखने को मिल रही है. लॉन्च के बाद से ही भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 कारों में ये लगातार बनी हुई है। अब ये कार नई जनरेशन में हाल में नजर आई है जो इसकी चौथी पीढ़ी होगी। नई जनरेशन स्विफ्ट नई मिनी कूपर से प्रेरित नजर आ रही है। ये नया मॉडल मौजूदा जनरेशन के मुकाबले काफी बड़े बदलावों के साथ आने वाला है और इस बार नई स्विफ्ट किसी मिनी एसयूवी जैसी दिखने वाली है।

साइज में बड़ी होगी नई स्विफ्ट

चौथी जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट मौजूदा मॉडल के मुकाबले साइज में भी बड़ी होने वाली है। इसके अगले हिस्से में आकर्षक हेडलाइट्स के साथ डीआरएल दिए गए हैं। ग्रिल भी कुछ बड़ी नजर आ रही है और इसके नीचे एयरडैम लगाए गए हैं जिसके बगल में फॉगलैंप्स के लिए जगह दी गई है। हमारी नजरों में नई जनरेशन की डिजाइल मोटा-मोटा दूसरी जनरेशन स्विफ्ट जैसी हो सकती है। कार के साथ समान 15-इंच के अलॉय व्हील्स दिखाई दिए हैं जो ब्लैक्ड आउट फिनिश वाले हैं। कुल मिलाकर कार की साइड प्रोफाइल और रूपरेखा में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article