ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki Celerio का Limited Edition हुआ लॉन्च, 5 लाख से कम में मिलेगा ये सब

Maruti Suzuki Celerio Limited Edition: मारुति सुजुकी ने सेलेरियो किफायती हैचबैक के स्पेशल एडिशन में 11,000 रुपये की एक्सेसरीज दी हैं जिसके बाद इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये हो गई है। इस कीमत के साथ भी भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी सेलेरियो बहुत जोरदार विकल्प है।

Image

Celerio Limited Edition की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये हो गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सेलेरियो का लिमिटेड एडिशन लॉन्च
  • 4.99 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • सभी वेरिएंट्स में मिलेगा बॉडी किट

Maruti Suzuki Celerio Limited Edition: मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी सबसे सस्ती कारों में एक सेलेरियो का लिमिटेड एडिशन वर्जन भेजा है। कंपनी ने इस किफायती हैचबैक के स्पेशल एडिशन में 11,000 रुपये की एक्सेसरीज दी हैं जिसके बाद इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये हो गई है। इस कीमत के साथ भी भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी सेलेरियो बहुत जोरदार विकल्प है। माइक्रो फैमिली के साथ फ्लीट मार्केट में भी इस कार को खूब पसंद किया जाता है।

कितना स्पेशल है एडिशन

मारुति सुजुकी ने सेलेरियो लिमिटेड एडिशन के साथ एक्सटीरियर बॉडी किट दिया है जिसके अंतर्गत क्रोम फिनिश वाली साइड मोल्डिंग, रूफ स्पॉइलर, दो रंगों वाला डोर सिल गार्ड और कस्टम थीम के फ्लोर मैट आते हैं। कंपनी ने सेलेरियो के सभी वेरिएंट्स को ये नया बॉडी किट दिया है जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद के हिसाब से एक्सेसरी किट चुनने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर बेस वेरिएंट से ही आप लिमिटेड एडिशन चुन सकते हैं।

कोई तकनीकी बदलाव नहीं

मारुति सुजुकी ने सेलेरियो लिमिटेड एडिशन में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है। इस पैसा वसूल हैचबैक के साथ कंपनी ने 1.0-लीटर का तीन सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। इसके साथ सामान्य तौर पर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, वहीं एएमटी गियरबॉक्स विकल्प में मिलेगा। बता दें कि फ्लीट मार्केट में मारुति सुजुकी सेलेरियो की डिमांड ज्यादा इसीलिए है, क्योंकि कंपनी इसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट देती है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article