एजुकेशन

Joint CSIR UGC NET June 2026: जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी का ई-सर्टिफिकेट जारी, आसान स्टेप में ऐसे करें डाउनलोड

Joint CSIR UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों के ई सर्टिफिकेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं, जिसे csirnet.nta.nic.in से आसान स्टेप में डाउनलोड किया जा सकता है।

Image

Joint CSIR UGC NET June 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Joint CSIR UGC NET June 2026 E Certificates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट (Joint CSIR UGC NET June 2026) जून 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। यह अपडेट ई-सर्टिफिकेट से संबंधित है। एनटीए द्वारा परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के ई-सर्टिफिकेट (E-Certificates) अब आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। एनटीए द्वारा यह सर्टिफिकेट तीनों श्रेणियों में जारी किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने जून 2026 सत्र की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वे अब पोर्टल से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

Joint CSIR UGC NET June 2026 मुख्य विवरण

परीक्षा का नामजॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 (Joint CSIR UGC NET June 2026)
आयोजक संस्थानेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
जारी दस्तावेजई-प्रमाण पत्र (E-Certificates)
आधिकारिक वेबसाइटcsirnet.nta.nic.in
हेल्पलाइन ईमेलcsircertificate@nta.ac.in
हेल्पलाइन नंबर011-40759000

इन 3 श्रेणियों के लिए जारी किए गए हैं ई-सर्टिफिकेट

कैटेगरी 1 - जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) एवं असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता हेतु।

कैटेगरी 2 - असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता एवं पीएचडी (Ph.D.) में प्रवेश हेतु।

कैटेगरी 3 - केवल पीएचडी (Ph.D. Admission Only) में प्रवेश हेतु।

जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट ई-सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर उपलब्ध "Joint CSIR UGC NET June 2026 E-Certificate" के डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - नए खुले पेज पर अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।

स्टेप 4 - अब स्क्रीन पर दिख रहे सुरक्षा कोड दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - अब आपका ई-सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6 - इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करे और इसका प्रिंट भी लें।

तकनीकी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर

यदि किसी अभ्यर्थी को अपना ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या या विसंगति का सामना करना पड़ रहा है, तो वे निम्नलिखित माध्यमों से एनटीए से संपर्क कर सकते हैं -

ईमेल सहायता: csircertificate@nta.ac.in पर अपनी समस्या लिखकर भेजें।

सामान्य प्रश्नों के लिए ईमेल: csirnet@nta.ac.in

हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 पर कॉल करके सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article