Maruti Suzuki Ignis Radiance Edition: मारुति सुजुकी इग्निस भारत में काफी पसंद की जाती है क्योंकि इसके साथ कम कीमत पर खूब सारे फीचर्स मिलते हैं। अब ये कार ग्राहकों को और भी ज्यादा सस्ती मिलने वाली है क्योंकि कंपनी ने इसका नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। मारुति सुजुकी ने इग्निस का रेडिएंस एडिशन भारत में लॉन्च किया है। इस किफायती हैचबैक के एंट्री लेवल सिग्मा वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये है जो पिछले बेस वेरिएंट के मुकाबले 35,000 रुपये सस्ता है। यानी जहां आपको पहले ये कार 5.84 लाख रुपये शुरुआती कीमत पर मिल रही थी, उसकी कीमत अब कम हो गई है।
कितना खास है रेडिएंस एडिशन
इग्निस हैचबैक के रेडिएंस एडिशन में कई कॉस्मैटिक बदलाव भी दिए गए हैं जिससे से काफी आकर्षक नजर आ रही है। इन बदलावों में व्हील कवर्स, डोर वाइजर्स और कई जगहों पर क्रोम गार्निश शामिल हैं। हालांकि सबसे बड़ा आकर्षक इस वेरिएंट में रेडिएंस एडिशन की कीमत हैं। कुल मिलाकर अब ये कार पूरी तरह पैसा वसूल हो गई है जहां 5.50 लाख से भी कम कीमत पर आपको जोरदार फीचर्स से लदी कार मिलती है।
कितना दमदार है इंजन
मारुति सुजुकी इग्निस के रेडिएंस एडिशन में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है। ये काफी फुर्तीला इंजन है जो 82 बीएचपी ताकत और 113 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। बता दें कि भारतीय मार्केट में पहली बार मारुति सुजुकी इग्निस 2017 में लॉन्च किया गया था और अब तक इस हैचबैक की 2.8 लाख यूनिट बेची जा चुकी हैं।
