Maruti Suzuki Electric SUV: मारुति सुजुकी जल्द ही भारतीय मार्केट में नई ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर सकती है। अब कंपनी ने ये जानकारी दी है कि पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी का उत्पादन मारुति सुजुकी की गुजरात फैक्ट्री में किया जाने वाला है। इसके अलावा यह भी साफ हो गया है कि कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार एक एसयूवी होगी जिसे 2024-25 में लॉन्च किया जाने वाला है। ये मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी जो संभवतः 60 किलोवाट-आर बैटरी पैक से लैस होगी। एक बार फुल चार्ज करने पर 550 किमी तक रेंज देने वाली है। ईवीएक्स कोडनेम वाली इस ईवी को शानदार लुक दिया गया है जो देखने लायक है।
शानदार है एक्सटीरियर और स्टाइल
नई मारुति सुजुकी ईवीएक्स का एक्सटीरियर बेहतरीन है, खासतौर पर इसका अगला हिस्सा। कार का चेहरा दमदार बंपर के साथ आया है और इसकी ग्रिल पर बड़े साइज का सुजुकी लोगो लगाया गया है। अगले हिस्से में एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं और इन्हें जोड़ता एक स्लीक क्रोमबार भी देखने को मिला है। कई हिस्सों में बंटे एलईडी डीआरएल भी दिखने में काफी आकर्षक हैं। बता दें कि पिछली बार मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो में फ्यूचूरो कॉन्सेन्ट कार पेश की थी, हालांकि इसका कोई प्रोडक्शन मॉडल अब तक मार्केट में नहीं आया है।
साइड और रियर प्रोफाइल भी तगड़े
मारुति सुजुकी द्वारा पेश की गई ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी का साइड प्रोफाइल भी दिखने में तगड़ा है। यहां डायमंड कट मशीन्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो दिखने में जोरदार हैं। कार का पिछला हिस्सा अलग ही लेवल का है और इसे भविष्य में आने वाली इलेक्ट्रिक कारों के हिसाब से तैयार किया गया है। पिछले हिस्से में एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं और इन्हें जोड़ता और पूरे पिछले हिस्से को घेरता एलईडी बार भी दिया गया है। बड़े साइज का सुजुकी लोगो और इसके नीचे ईवीएक्स लिखावट पिछले हिस्से को अलग पहचान दे रहे हैं।
