ऑटो न्यूज़

भारत में नजर आने लगी हैं टेस्ला इलेक्ट्रिक कारें, 2024 तक प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 29, 2023, 05:21 PM IST

Tesla की भारत में एंट्री लगभग तय हो गई है और अब इसकी कारें देश में दिखनी भी शुरू हो गई हैं। हाल में टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों के इंपोर्टेड वर्जन स्टिकर्स में ढंके नजर आए हैं। 2024 तक टेस्ला देश में एंट्री कर सकती है।

Image

2025 तक पहली कार भी देश के मार्केट में बिकना शुरू हो सकती है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में नजर आईं टेस्ला इलेक्ट्रिक कारें
  • 2024 तक भारत में शुरू होगा प्रोडक्शन?
  • वाइब्रेंड गुजरात में हो जाएगी इसकी पुष्टि

Tesla Cars Spotted In India: टोस्ला की भारत में एंट्री को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है और हाल में इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें यहां नजर आई हैं। फिलहाल ये कारें पूरी तरह आयातित हैं यानी इन्हें विदेश से इंपोर्ट कर लाया गया है। हालांकि 2024 तक भारत के किसी चुनिंदा राज्य में कंपनी प्रोडक्शन प्लांट खोलने के लिए लगभग तैयार है। टेस्ला और भारत सरकार में डील लगभग पूरी होने वाली है और सरकार इन्हें इलेक्ट्रिक वाहन आयात पर राहत दे सकती है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि टेस्ला 2024 में अपना कामकाज भारत में शुरू कर सकती है, वहीं 2025 तक पहली कार भी देश के मार्केट में बिकना शुरू हो सकती है।

डील होने लगभग तय

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सामने आया है कि टेस्ला आईएनसी भारत सरकार के साथ डील करने के बेहद करीब है। इस डील के अंतर्गत भारत में इलेक्ट्रिक कारें आयात करने पर टेस्ला को टैक्स में छूट मिलने वाली है। ये भी माना जा रहा है कि इस डील के हो जाने पर 2024 तक टेस्ला इंडिया अपना कामकाज शुरू कर देगी और फैक्ट्री में प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जनवरी 2024 में होने वाली वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में इस डील को लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

कहा बनेगा टेस्ला प्लांट

सूत्रों की मानें तो टेस्ला महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में से कहीं अपना पहला प्रोडक्शन प्लांट बनाने का प्लान लेकर चल रही है। इस प्लांट और भारत में कामकाज के लिए टेस्ला 2 मिलियन डॉलर का शुरुआती निवेश भी कर सकती है। इसके साथ ही 15 बिलियन डॉलर्स के ऑटो पार्ट्स भी टेस्ला भारत से खरीदेगी ऐसा रिपोर्ट में सामने आया है। बता दें कि जब तक टेस्ला आयात करके भारत में इलेक्ट्रिक कारें बेचेगी, तब तक इन कारों की कीमत कुछ ज्यादा होगी। लेकिन जब टेस्ला पूरी तरह इनका उत्पादन भारत में शुरू कर देगी तो 15 लाख रुपये में भी इन इलेक्ट्रिक कारों को खरीदा जा सकता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article