ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki Cars: मारूति सुजुकी की कारें जनवरी से होंगी महंगी, यहां जानें कितनी बढ़ेगी कीमत

मारूति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। आज 6 दिसंबर 2024 को कंपनी ने एक्सचेंज फिलिंग के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2025 से कंपनी की कारों की कीमत में बढ़ोत्तरी होने जा रही है। कंपनी की कारों की कीमत में कितनी बढ़ोत्तरी होगी और कीमत बढ़ाने का फैसला क्यों लिया गया, ये यहां खबर में बताया जा रहा है।

Image

मारूति सुजुकी की कारें जनवरी से हो जाएंगी महंगी

Photo : Times Now Digital

Maruti Suzuki Cars: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने आज घोषणा कर जानकारी दी है कि जनवरी 2025 से उनकी कारों की कीमत में वृद्धि (Maruti Suzuki Price Hike) देखने को मिल सकती है। एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इनपुट की बढ़ती लागत से निपटने के लिए कंपनी द्वारा यह फैसला लिया गया है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनवरी 2025 से मारूति सुजुकी कारों की कीमत में 4% तक की बढ़ोत्तरी (Maruti Suzuki Prices) देखने को मिल सकती है।

'कस्टमर्स पर नहीं डालना चाहते दबाव'

मारूति सुजुकी ने कीमतें बढ़ाने के साथ-साथ इनपुट की लागत और कस्टमर्स पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी बात की है। कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि इनपुट की बढ़ती लागत और ऑपरेशन्स पर बढ़ते खर्चों की वजह से जनवरी 2025 से कंपनी की कारों की कीमत में 4% तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। कारों की कीमत में उनके मॉडल और वेरिएंट के आधार पर भी बढ़ोत्तरी की जाएगी। साथ ही कंपनी ने य अह भी कहा कि 'हम बढती लागत का दबाव कस्टमर्स नहीं डालना चाहते लेकिन बढ़ती लागत का कुछ भार मार्केट को भी उठाना होगा।'

शेयरों में आया उछाल

मारूति सुजुकी की कारों की कीमतों में बढ़ोत्तरी की घोषणा के बाद देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी के शेयरों में लगभग 0.58% का उछाल देखने को मिला है। कल 05 दिसंबर 2024 को हुंडई मोटर्स इंडिया (Hyundai Motors) ने भी अपनी कारों की कीमत में बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी। मारूति सुजुकी ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि कारों की कीमत में अधिकतम 25,000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article