ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki Cars Price List: ये रही मारुति कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट ! चेक करें सबसे सस्ती कौन-सी

Maruti Suzuki Cars Price List (May 2025) in India: मारुति की कारों में सबसे सस्ता मॉडल ऑल्टो K10 है, जिसकी शुरुआती कीमत 4.23 लाख रुपये है। वहीं सबसे महंगा मॉडल इनविक्टो है, जिसकी कीमत 25.51 लाख रुपये से शुरू होती है। मारुति भारत में 17 कार मॉडल पेश करती है, जिसमें SUV कैटेगरी में 4 कारें, सेडान कैटेगरी में 2 कारें, हैचबैक कैटेगरी में 7 कारें, MUV/MPV कैटेगरी में 3 कारें और मिनीवैन कैटेगरी में 1 कार शामिल हैं।

Image

मारुति कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति की कई कारें उपलब्ध
  • सबसे सस्ती है ऑल्टो के-10
  • आने वाली हैं कई और कारें

Maruti Suzuki Cars Price List (May 2025) in India: मारुति की कारों में सबसे सस्ता मॉडल ऑल्टो K10 है, जिसकी शुरुआती कीमत 4.23 लाख रुपये है। वहीं सबसे महंगा मॉडल इनविक्टो है, जिसकी कीमत 25.51 लाख रुपये से शुरू होती है। मारुति भारत में 17 कार मॉडल पेश करती है, जिसमें SUV कैटेगरी में 4 कारें, सेडान कैटेगरी में 2 कारें, हैचबैक कैटेगरी में 7 कारें, MUV/MPV कैटेगरी में 3 कारें और मिनीवैन कैटेगरी में 1 कार शामिल हैं। मारुति की भारत में 3 आगामी कारें भी हैं, जो जल्द ही लॉन्ग होंगी। इनमें ई विटारा, ग्रैंड विटारा 7 सीटर और वैगन आर शामिल हैं। आगे चेक करें मारुति की कारों की मौजूदा प्राइस लिस्ट।

ये भी पढ़ें -

मारुति की सबसे सस्ती कारें :

  • मारुति सुजुकी ऑल्टो के-10 : शुरुआती कीमत 4.23 लाख रुपये
  • मारुति सुजुकी एस-प्रेसो : शुरुआती कीमत 4.26 लाख रुपये
  • मारुति सुजुकी सिलेरियो : शुरुआती कीमत 5.64 लाख रुपये
  • मारुति सुजुकी ईको : शुरुआती कीमत 5.70 लाख रुपये
  • मारुति सुजुकी वैगनआर : शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये
  • मारुति सुजुकी इग्निस : शुरुआती कीमत 5.85 लाख रुपये

6.5 लाख रु से 7.5 लाख रु तक की कारें :

  • मारुति सुजुकी स्विफ्ट : शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये
  • मारुति सुजुकी बलेनो : शुरुआती कीमत 6.70 लाख रुपये
  • मारुति सुजुकी डिजायर : शुरुआती कीमत 6.84 लाख रुपये
  • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स : शुरुआती कीमत 7.54 लाख रुपये

8.7-10 लाख रु तक की रेंज वाली कारें :

  • मारुति सुजुकी ब्रेजा : शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपये
  • मारुति सुजुकी अर्टिगा : शुरुआती कीमत 8.96 लाख रुपये
  • मारुति सुजुकी सिएज : शुरुआती कीमत 9.42 लाख रुपये

मारुति की सबसे महंगी कारें :

  • मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा : शुरुआती कीमत 11.42 लाख रुपये
  • मारुति सुजुकी एक्सएल-6 : शुरुआती कीमत 11.83 लाख रुपये
  • मारुति सुजुकी जिम्नी : शुरुआती कीमत 12.76 लाख रुपये
  • मारुति सुजुकी इनविक्टो : शुरुआती कीमत 25.51 लाख रुपये

मारुति की आने वाली कारें :

  • मारुति सुजुकी वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल : अनुमानित कीमत 8.5 लाख रुपये
  • मारुति सुजुकी ई-विटारा : अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये
  • मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 7 सीटर : अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये

रेट हो सकते हैं अलग

ध्यान रहे कि यहां रेट कार वाले पोर्टल के अनुसार बताए गए हैं। आपकी करीबी डीलरशिप पर कारों के रेट अलग हो सकते हैं। इसलिए फाइनल रेट जानने के लिए करीबी डीलरशिप पर जरूर संपर्क करें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article