बिजनेस

Reliance Share Target: रिलायंस में तेजी है बरकरार, 1585 रु का है TARGET, CITI ने कहा, 'खरीद लो'

Reliance Share Price Target 2025: ब्रोकरेज फर्म सिटी रिसर्च ने भारत की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) पर 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है, जिसमें इसके शेयर में करीब 9% तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

Image

रिलायंस में तेजी है बरकरार

KEY HIGHLIGHTS
  • RIL के लिए BUY कॉल
  • 1585 रु का है टार्गेट
  • CITI ने दी BUY रेटिंग

Reliance Share Price Target 2025: ब्रोकरेज फर्म सिटी रिसर्च ने भारत की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) पर 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है, जिसमें इसके शेयर में करीब 9% तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। सिटी ने आरआईएल के लिए 1,585 रुपये का टार्गेट प्राइस फिक्स किया है, जो मौजूदा भाव (1456.60) से 8.8% की वृद्धि हो सकती है। शुक्रवार को बीएसई पर रिलायंस का शेयर 0.19% की बढ़ोतरी के साथ 1,456.60 रुपये पर बंद हुआ। सिटी ने शेयर में तेजी के लिए कुछ फैक्टर बताए हैं

ये भी पढ़ें -

टेक्निकली मजबूत है शेयर

पिछले एक महीने में रिलायंस के शेयर में 14.3% की तेजी आई है और पिछले हफ्ते में यह 2.60% ऊपर गया। तकनीकी रूप से शेयर मजबूत स्थिति में है और सभी प्रमुख सिम्पल मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है।

हालांकि, 14-डेट रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) 70 पर है, जो दर्शाता है कि शेयर ओवरबॉट जोन में है और इसमें हल्की गिरावट देखी जा सकती है। फिर भी, सिटी रिसर्च का मानना है कि कंपनी के डायवर्सिफाइड कारोबार और स्ट्रेटेजिक कदम शेयर को और ऊपर ले जा सकते हैं।

ऑयल-टू-केमिकल कारोबार

सिटी रिसर्च के अनुसार रिलायंस के ऑयल-टू-केमिकल (ओ2सी) कारोबार में सुधार हुआ है। इसमें हाई रिफाइनिंग मार्जिन, घरेलू ईंधन रिटेल मार्जिन में वृद्धि, और बेहतर पेट्रोकेमिकल स्प्रेड्स शामिल हैं।

सिटी के मुताबिक अगले कुछ महीनों के लिए कुछ प्रमुख ट्रिगर्स हैं, जो निकट अवधि में शेयर के प्रदर्शन को सहारा दे सकते हैं।

AGM (सालाना आम बैठक) होगी अहम

सिटी ने कंपनी की आगामी एजीएम में शेयर-पॉजिटिव ग्रोथ की संभावना का भी जिक्र किया है। ब्रोकरेज ने कहा, "आगामी एजीएम जियो की लिस्टिंग के लिए प्रस्तावित डेडलाइन पर किसी भी अपडेट के लिहाज से अहम होगी।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article