ऑटो न्यूज़

इस दिवाली लॉन्च होंगी Maruti और Hyundai की 2 नई मिडसाइज SUV, जानें क्या होगा खास

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए Maruti और Hyundai एक बड़ी तैयारी कर रही हैं। इस दिवाली Maruti Suzuki और Hyundai दो नई मिड-साइज SUV लेकर आने वाली हैं।

Image

इस दिवाली लॉन्च होगी 2 नई मिडसाइज SUV

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए कार निर्माता कंपनियां नए मॉडल और अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। आने वाले समय में Maruti Suzuki और Hyundai दो नई मिड-साइज SUV लेकर आने वाली हैं।

नई Maruti Grand Vitara Facelift की होगी एंट्री

मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय मिड-साइज SUV Grand Vitara का फेसलिफ्ट मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार नई Grand Vitara Facelift को 2026 के फेस्टिव सीजन यानी दिवाली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इसमें मौजूदा मॉडल की तुलना में डिजाइन और फीचर्स में कुछ बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं।

एक्सटीरियर

नई Grand Vitara Facelift में कंपनी एक्सटीरियर डिजाइन को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए फ्रंट ग्रिल, बंपर और लाइटिंग एलिमेंट्स में बदलाव कर सकती है। हालांकि, इसके प्लेटफॉर्म और साइज में बड़े बदलाव की संभावना कम है। इसका मकसद मौजूदा ग्राहकों को ज्यादा आधुनिक और प्रीमियम SUV अनुभव देना होगा।

इंटीरियर और फीचर्स

नई Grand Vitara में केबिन को ज्यादा प्रीमियम बनाने पर कंपनी का फोकस रह सकता है। इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहतर कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और नए सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स को लेकर भी उम्मीदें जताई जा रही हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि कंपनी की ओर से नहीं की गई है।

इंजन

नई Maruti Grand Vitara Facelift में मौजूदा इंजन विकल्प जारी रहने की संभावना है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिल सकता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में मैनुअल, ऑटोमैटिक और e-CVT जैसे विकल्प जारी रह सकते हैं।

Hyundai Bayon बेस्ड नई SUV

दूसरी ओर, Hyundai एक नई मिड-साइज SUV पर काम कर रही है, जिसका इंटरनल कोडनेम BC4i बताया जा रहा है। यह नई SUV यूरोप में बिकने वाली Hyundai Bayon कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर पर आधारित होगी। हालांकि, भारत में आने वाला मॉडल यूरोपियन मार्केट की Bayon से अलग डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसमें ज्यादा दमदार, ऊंचा और रग्ड SUV जैसा डिजाइन देखने को मिल सकता है।

पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो Hyundai की इस नई SUV में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और फैक्ट्री-फिटेड 1.5-लीटर CNG इंजन का विकल्प मिलने की उम्मीद है। CNG वेरिएंट उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है, जो बेहतर माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट वाली SUV की तलाश में हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

नई Hyundai Bayon आधारित SUV के इंटीरियर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें कंपनी कई प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स देने की तैयारी कर सकती है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Hyundai BlueLink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article