Mahindra XUV700 Sales Growth: महिंद्रा ने एक्सयूवी700 की बिक्री बढ़ाने के लिए 10 जुलाई 2024 को इस एसयूवी पर 2.20 लाख रुपये तक डिस्काउंट की घोषणा की थी। अब कंपनी ने घोषणा की है कि एक्सयूवी700 की बिक्री में 40 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। महिंद्रा ऑटो और फार्म सेक्टर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ राजेश जेजुरीकर ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में एक्सयूवी700 के लिए औसत 8,000 मासिक बुकिंग मिली हैं। 1 जुलाई तक इस एसयूवी के लिए कंपनी के पास 13,000 ऑर्डर हैं। इसके अलावा कंपनी ने जुलाई 2024 की कुल बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की है।
5, 6 और 7-सीटर लेआउट
महिंद्रा ऑटोमोटिव ने जब से एक्सयूवी700 मार्केट में लॉन्च की है, तब से ग्राहकों के बीच इसे खरीदने की होड़ लगी हुई है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही एक्सयूवी 700 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च हुआ है, इसके टॉप वेरिएंट में वेंटिलेटेड और कैप्टन सीट्स दी गई हैं। यानी कंपनी अब इस एसयूवी को 5, 6 और 7—सीटर लेआउट में बेच रही है। इसके अलावा नई महिंद्रा एक्सयूवी700 के साथ कई नए फीचर्स भी मिले हैं जिनमें ऑटो डिमिंग आईआरवीएम शामिल है। ये एसयूवी शानदार फीचर्स से लोडेड है और सेफ्टी के मामले में भी बहुत जोरदार है।
कितनी दमदार है एक्सयूवी700
महिंद्रा एक्सयूवी700 भारी डिमांड में चल रही है और लंबे वेटिंग लिस्ट ग्राहकों को दी जा रही है। शानदार फीचर्स से लैस और दिखने में तगड़ी महिंद्रा एक्सयूवी700 का उत्पादन पुणे के नजदीक चाकन प्लांट में किया जा रहा है। भारत में इसका मुकाबला टाटा सफारी जैसी सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से हो रहा है। कंपनी नए वेरिएंट के साथ 2.0-लीटर 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन देने वाली है जो 200 बीएचपी ताकत और 380 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। वेटिंग पीरियड में आई कमी से ग्राहकों को अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा जो कंपनी के लिए बिक्री में और भी ज्यादा इजाफा करेगा।
