Upcoming Tata Cars in 2026: Tata Motors ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए Sierra EV को पेश किया है और अब कंपनी साल 2026 के बाकी महीनों में तीन और पैसेंजर व्हीकल लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें Tata Tigor और Tigor EV के अपडेटेड मॉडल के साथ Tata Safari EV भी शामिल है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tigor और Tigor EV को आने वाले कुछ हफ्तों में मिड-लाइफ अपडेट मिल सकता है। वहीं, Tata Safari EV को त्योहारी सीजन के आसपास अक्टूबर-नवंबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Tata Tigor और Tigor EV में होंगे कई बदलाव
नई Tigor और Tigor EV में डिजाइन से लेकर इंटीरियर और फीचर्स तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दोनों मॉडल में कंपनी की नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी। कार के फ्रंट में पहले से ज्यादा स्लीक हेडलैंप दिए जा सकते हैं, जिनमें LED DRLs इंटीग्रेटेड होंगे। इन हेडलैंप्स को ग्लॉसी ब्लैक ट्रिम से जोड़े जाने की संभावना है। इसके अलावा, फ्रंट बंपर को भी नए डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है।
इंटीरियर भी होगा ज्यादा प्रीमियम
Tigor facelift के केबिन में भी कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसके साथ नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मिलने की संभावना है।
इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं
नई Tigor में मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा जा सकता है। यह इंजन 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, CNG वर्जन में यही पावरट्रेन 75.5 PS की पावर और 96.5 Nm का टॉर्क दे सकता है।
Tigor EV में भी अपडेट
Tigor EV को भी नए फीचर्स और डिजाइन के साथ अपडेट किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें अपडेटेड Tiago EV से लिए गए 19 kWh और 24 kWh बैटरी पैक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इन स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Tata Safari EV होगी सबसे बड़ा लॉन्च
Tata Motors के आगामी लॉन्च में सबसे ज्यादा ध्यान Safari EV पर है। यह भारतीय बाजार में कंपनी की पहली तीन-पंक्ति वाली इलेक्ट्रिक SUV होगी। Safari EV को Harrier EV के साथ साझा प्लेटफॉर्म, बैटरी पैक और इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर पर तैयार किया जाएगा।
इसमें कंपनी का acti.ev+ आर्किटेक्चर इस्तेमाल किया जाएगा, जो तीन-पंक्ति वाली SUV में ज्यादा फ्लेक्सिबल मिडिल-रो कॉन्फिगरेशन की सुविधा दे सकता है। Safari EV को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में पेश किए जाने की संभावना है।
