ऑटो न्यूज़

महिंद्रा ने 2 साल से भी कम समय में बेच डालीं 1 लाख XUV700, अब भी लंबी वेटिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 4, 2023, 06:37 PM IST

Mahindra ने XUV700 की 1 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा छू लिया है जिसे लॉन्च हुए अभी 2 साल भी पूरे नहीं हुए हैं। जोरदार फीचर्स से लैस इस एसयूवी का लुक बहुत जबरदस्त है और ग्राहकों के बीच ये खासी पॉपुलर है।

Image

दिखने में तगड़ी महिंद्रा XUV700 का उत्पादन पुणे के नजदीक चाकन प्लांट में किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1 लाख महिंद्रा XUV700 बिकीं
  • जोरदार फीचर्स से लैस है SUV
  • अब भी लंबी वेटिंग के साथ मिलेगी

Mahindra XUV700 Sales Milestone: महिंद्रा को XUV700 मार्केट में लॉन्च किए अभी दो साल भी नहीं हुए हैं और ये एसयूवी बिक्री में नया मील का पत्थर रख चुकी है। इसकी बुकिंग शुरू होते ही नई XUV700 सुपरहिट नजर आ रही थी और अब कंपनी ने इसकी 1 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। आज भी एसयूवी की जोरदार डिमांड जारी है और ग्राहकों को लंबी वेटिंग दी जा रही है। शानदार फीचर्स से लैस और दिखने में तगड़ी महिंद्रा XUV700 का उत्पादन पुणे के नजदीक चाकन प्लांट में किया जा रहा है। भारत में इसका मुकाबला टाटा सफारी जैसी सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से हो रहा है।

भारी डिमांड में है नई XUV700

महिंद्रा XUV700 भारी डिमांड में चल रही है और लंबे वेटिंग लिस्ट ग्राहकों को दी जा रही है। अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि महिंद्रा इस एसयूवी का सबसे सस्ता वेरिएंट एमएक्स -ई- लॉन्च करने वाली है जो इस रेंज का बेस वेरिएंट होगा। इस वेरिएंट की जगह एमएक्स और एएक्स3 के बीच की होगी और ये पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के बीच की जगह घेरेगा। कंपनी नए वेरिएंट के साथ 2.0-लीटर 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन देने वाली है जो 200 बीएचपी ताकत और 380 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

फीचर्स में खामोशी से किए बदलाव

कंपनी 1 अप्रैल 2023 से लागू हो चुके नए ईंधन नियमां - बीएस6 फेज 2 और आरडीई के हिसाब से अपने वाहनों को अपग्रेड कर दिया है। कुछ समय पहले ही महिंद्रा ने खामोशी से ग्राहकों के बीच पॉपुलर XUV700 के फीचर्स में कई सारे बदलाव किए हैं। वाहन निर्माता ने इस एसयूवी का ब्रोशर अपडेट किया है जहां पूरे लाइनअप के चुनिंदा वेरिएंट्स में कुछ फीचर्स जोड़े गए हैं, वहीं कुछ फीचर्स इससे हटा लिए गए हैं।

महंगे वेरिएंट्स का क्या है हाल

एसयूवी के एएक्स5 और एएक्स7 वेरिएंट्स के साथ अब एलईडी सिक्वेंशियल इंडिकेटर्स नहीं मिलेंगे, वहीं एएक्स7एल एमटी वेरिएंट से अब अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल के साथ स्टॉप एंड गो फंक्शंस हटा लिए गए हैं। XUV700 को मिले नए फीचर्स की बात करें तो एएक्स7 और एएक्स7एल के साथ अब क्रमशः क्रूज कंट्रोल और एलईडी सिक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स मिले हैं। इसके अलावा एएक्स7एल एटी वेरिएंट के साथ अब अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और स्टॉप एंड गो फंक्शन मिला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article