ऑटो न्यूज़

Scorpio X नाम से आ रहा Mahindra का नया पिकअप ट्रक! इसुजु के लिए टेंशन वाली बात

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 20, 2024, 08:02 PM IST

Mahindra Scorpio X Name Trademarked: Mahindra जल्द मार्केट में नया Pickup Truck लाने वाली है जो Scorpio N SUV पर आधारित होगा। कंपनी ने संभवत: इसी वाहन के लिए हाल में Scorpio X नाम ट्रेडमार्क कराया है जिसकी झलक पहले ही दिख चुकी है।

Image

महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एक्स नाम ट्रेडमार्क बनाया है जिस नाम से इस पिकअप को मार्केट में पेश किया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ रहा महिंद्रा का पिकअप ट्रक
  • स्कॉर्पियो एक्स हो सकता है इसका नाम
  • भारत में जल्द आ सकता है ये पिकअप

Mahindra Scorpio X: महिंद्रा जल्द ही नया पिकअप ट्रक लॉन्च करने वाली है जो ग्राहकों की चहेती स्कॉर्पियो एन एसयूवी पर आधारित होगा। अब कंपनी ने संभवत: इस पिकअप ट्रक का नाम भी तय कर लिया है जिसके लिए हाल में ट्रेडमार्क कराया गया है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एक्स नाम ट्रेडमार्क बनाया है जिस नाम से इस पिकअप को मार्केट में पेश किया जा सकता है। दिलचस्प है कि महिंद्रा की आगामी 5 दरवाजों वाली थार को भी इसी आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। कंपनी ने कुछ समय पहले इसका टीजर जारी किया था जिसमें नए पिकअप ट्रक की झलक देखने को मिली थी।

लंबे व्हीलबेस के साथ आएगी

एचटी ऑटो की मानें तो इस पिकअप का कोडनेम जेड121 है जिसे स्टैंडर्ड स्कॉर्पियो एन एसयूवी के मुकाबले लंबा व्हीलबेस दिया गया है। बढ़े हुए व्हीलबेस से इस पिकअप में कार्गो के लिए काफी जगह मिलेगी, इसकी मदद से ज्यादा सामान एसयूवी में लोड हो पाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्कॉर्पियो क्लासिक का व्हीलबेस 2,600 मिमी है, ऐसे में नए पिकअप को 3,000 से ज्यादा व्हीलबेस मिल सकता है। कॉन्सेप्ट वाहन इसके प्रोडक्शन मॉडल की परछाई होगा और लॉन्च के समय संभवतः सिर्फ कॉस्मैटिक बदलावों के साथ आएगा।

किसी भी सड़क के लिए तैयार!

फिलहाल महिंद्रा ने इस गाड़ी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि ये किसी भी सड़क पर जाने नहीं हिचकिचाएगी। इस वाहन के डिजाइन को डबल कैब बॉडी स्टाइल पर तैयार किया गया है, इसके अलावा अगले हिस्से में दमदार ग्रिल, ऑफरोडिंग के लिए तैयार टायर्स और बड़े साइज के पहिये दिए जाएंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल ग्लोबल मार्केट में 2025 तक लॉन्च किया जाएगा और इसे 2-व्हील ड्राइव के साथ 4-व्हील ड्राइव सिस्टम में भी पेश किया जाएगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article