ऑटो न्यूज़

थार प्रेमियों को बड़ा झटका! नई Thar आने से पहले ही बढ़ी कीमतें; अब चुकाना होगा इतना दाम

Mahindra Thar price hike 2026: ऑफ-रोडिंग के शौकीन हैं तो ध्यान दें Mahindra & Mahindra की ओर से Thar की कीमतों को बढ़ा दिया गया है।

Image

Mahindra Thar हो गई महंगी (Photo: mahindra)

Mahindra Thar price hike 2026: भारत में ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के बीच पॉपुलर SUV Mahindra Thar अब पहले से ज्यादा महंगी हो गई है। अगर आप भी ऑफ-रोडिंग के शौकीन हैं तो ये खबर आपको निराश कर सकती है। दरअसल, Mahindra & Mahindra ने Thar की कीमतों में 43,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। एक ओर कंपनी एसयूवी महिंद्रा थार के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी में है वहीं दूसरी ओर मौजूदा थार की कीमतें बढ़ा दी गई हैं।

कितना हुआ अब दाम

Thar के अलग-अलग वेरिएंट्स में अलग-अलग स्तर पर कीमत बढ़ाई गई है। यह बदलाव पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स पर लागू होता है। 6 अप्रैल से लागू हुई नई कीमतों में बढ़ोतरी ज्यादातर वेरिएंट्स पर लागू होती है। अच्छी बात ये है कि एंट्री-लेवल AXT 2WD 1.5 डीजल MT वेरिएंट की कीमत अब भी 9.99 लाख (एक्स-शोरूम) पर ही बनी हुई है।

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी LXT 4WD 2.2 डीजल AT वेरिएंट में देखी गई है, जिसकी कीमत में 43,500 का इजाफा हुआ है। इसके बाद LXT 4WD 2.0 पेट्रोल AT वेरिएंट आता है, जो अब 41,500 महंगा हो गया है। LXT 4WD 2.2 डीजल MT और LXT 4WD 2.0 पेट्रोल MT वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 39,500 और 37,500 रुपये तक बढ़ाई गई है। LXT 2WD 1.5 डीजल MT और LXT 4WD 2.0 पेट्रोल MT वेरिएंट्स में 30,500 की समान बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले महिंद्रा ने संकेत दिया था कि उसकी SUV गाड़ियों की कीमतों में करीब 2.5% तक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले तीन महीनों में Thar की कीमतों में यह दूसरी बार इजाफा हुआ है, इससे पहले जनवरी में भी 20,000 तक कीमत बढ़ाई गई थी।

Mahindra Thar वेरिएंटनया एक्स-शोरूम प्राइस
Thar AXT Diesel 2WDRs 9,99,500
Thar LXT Diesel 2WDRs 12,69,500
Thar LXT Petrol 2WDRs 14,49,500
Thar LXT Petrol 4WDRs 15,26,500
Thar LXT Diesel 4WDRs 16,08,500
Thar LXT Petrol 4WDRs 16,86,500
Thar LXT Diesel 4WDRs 17,62,500

क्यों पसंद की जाती है थार

महिंद्रा थार अपनी दमदार ऑफ-रोडिंग क्षमता, मजबूत डिजाइन और पावरफुल इंजन के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि यह SUV युवाओं और एडवेंचर पसंद करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है। कीमत बढ़ने के बावजूद इसकी डिमांड में ज्यादा कमी आने की संभावना नहीं है।

कंपनी ने क्यों बढ़ाई कीमत

इस कीमत वृद्धि के पीछे बढ़ती इनपुट लागत और बाजार की स्थिति को कारण माना जा रहा है। ऑटोमोबाइल कंपनियां अक्सर कच्चे माल और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के कारण कीमतों में बदलाव करती हैं और Thar के साथ भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि कंपनी जल्द ही Thar का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर सकती है। नए मॉडल में बेहतर फीचर्स, अपडेटेड इंटीरियर और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में मौजूदा मॉडल की कीमत बढ़ाना एक रणनीतिक कदम भी माना जा रहा है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article