ऑटो न्यूज़

नई नए फीचर्स के साथ आ रही है महिंद्रा की इकलौती इलेक्ट्रिक एसयूवी, जल्द होगी लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 9, 2024, 08:11 PM IST

Mahindra जल्द भारत में अपनी इकलौती Electric SUV का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है। New XUV400 को हाल में टेस्टिंग करते देखा गया है जिसमें ईवी की बहुत सी जानकारी सामने आ गई है।

Image

हाल में ये ईवी टेस्टिंग करती नजर आई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 महिंद्रा एक्सयूवी400 नजर आई
  • लॉन्च से पहले टेस्टिंग करती दिखाई दी
  • नए फीचर्स के साथ आ रही ई-एसयूवी

New Mahindra XUV400 EV: महिंद्रा जल्द मार्केट में एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक एसयूवी का अपडेटेड मॉडल लाने वाली है। कंपनी ने नए वेरिएंट में ताजा अपग्रेड किए हैं जिसमें नई तकनीक और एडवांस फीचर्स शामिल हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस इलेक्ट्रिक कार के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम मिलने वाला है जो मौजूदा 7-इंच टचस्क्रीन की जगह लेगा। इस स्क्रीन के साथ वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी मिलेगी, वहीं कई अन्य फीचर्स भी एक्सयूवी400 में जोड़े जा सकते हैं। हाल में ये ईवी टेस्टिंग करती नजर आई है।

456 किमी तक मिलेगी रेंज

महिंद्रा एक्सयूवी400 ईसी कम दमदार वेरिएंट है जिसके साथ 34.5 किलोवाट-आर बैटरी लगाई गई है। ये बैटरी पैक 159 पीएस ताकत और 310 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, सिंगज चार्ज में ये बैटरी पैक 375 किमी तक रेंज देता है। इसे 3.3 किलोवाट और 7.2 किलोवाट चार्जर के विकल्प दिए गए हैं। एक्सयूवी400 ईएल की बात करें तो इसे 39.4 किलोवाट-आर लिथियम-आयन बैटरी पैक मिला है जो सिंगल चार्ज में इसे 456 किमी तक रेंज देता है, ताकत दोनों वेरिएंट की समान है।

रफ्तार और मुकाबला दोनों धाकड़

सिर्फ 8.3 सेकंड में ये कार 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 150 किमी/घंटा है। इस कार को फन, फास्ट और फियरलेस जैसे ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। भारत में नई महिंद्रा एक्सयूवी400 का सीधा मुकाबला टाटा नैक्सॉन ईवी से शुरू हो चुका है, इसके अलावा एमजी जैडएस ईवी और ह्यून्दे कोना भी इसका मुकाबला करेंगे। कंपनी ने ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 5 रंगों - आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू में लॉन्च की है। यहां डुअल टोन में सेटिन कॉपर विकल्प भी मौजूद है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article