ऑटो न्यूज़

Mahindra XUV300 पर मिल रहा छप्पर फाड़ डिस्काउंट, अभी खरीद पर जेब हो जाएगी गर्म

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 7, 2024, 04:18 PM IST

Mahindra Automotive ने भारतीय मार्केट में New XUV300 Facelift लॉन्च करने से पहले इस एसयूवी के 2023 मॉडल और मौजूदा 2024 मॉडल पर धांसू डिस्काउंट दिए हैं। ये डिस्काउंट पर वेरिएंट के हिसाब से छूट मिल रही है।

Image

महिंद्रा एक्सयूवी300 के 2023 मॉडल पर 1.82 लाख रुपये तक छूट दी है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Mahindra XUV300 पर ऑफर्स
  • 1.82 लाख रुपये तक मिल रही छूट
  • जल्द आने वाला है फेसलिफ्ट मॉडल

Mahindra XUV300 Offers: महिंद्रा बहुत जल्द नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है, इससे ठीक पहले कंपनी ने ग्राहकों को बड़ा मौका दिया है। महिंद्रा एक्सयूवी300 के 2023 मॉडल पर 1.82 लाख रुपये तक छूट दी है। 2023 एक्सयूवी300 डीजल डब्ल्यू8 पर ये डिस्काउंट मिला है, इस वेरिएंट के 2024 मॉडल पर भी 1.57 लाख की छूट मिल रही है। 2023 एक्सयूवी300 टीजीडीआई मॉडल्स और डब्ल्यू8 ओ पर 1.75 लाख, इन्हीं वेरिएंट के 2024 मॉडल्स पर क्रमशः 1.50 लाख और 1.48 लाख का डिस्काउंट मिल रहा है। तीन सस्ते वेरिएंट डब्ल्यू6, डब्ल्यू4 और डब्ल्यू2 पर क्रमशः 1.33 लाख, 73,000 रुपये तक और 45,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

2024 महिंद्रा एक्सयूवी300

महिंद्रा लगातार नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट की टेस्टिंग भारत में कर रही है और अब इसकी लॉन्च का समय पता लग गया है। कंपनी 2024 में नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है। नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट की बहुत सी जानकारी उजागर हो गई है। हाल में दिखा मॉडल नई एक्सयूवी300 का मिड वेरिएंट है जिसके साथ एडीएएस नहीं मिला है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो इसका टॉप मॉॅडल एडीएएस के साथ आएगा, या इसे ये फीचर मिलेगा ही नहीं। कंपनी इसके अलावा लगातार 5 दरवाजों वाली थार की टेस्टिंग भी कर रही है जिसे जल्द देश के मार्केट में लाया जाएगा।

कितनी बदली एक्सयूवी300

महिंद्रा की नई एक्सयूवी300 दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है, हालांकि इसमें कुछ मामूली बदलाव देखने को मिले हैं। महिंद्रा इस कार के साथ कनेक्टेड एलईडी लाइटबार देने के अलावा कई अन्य बदलाव करने वाली है। कार का पिछला हिस्सा लगभग समान नजर आ रहा है, हालांकि इसकी बॉडी में कुछ बदलाव मिलने की संभावना भी जताई गई है। इन बदलवों में दूसरे डिजाइन की ग्रिल, बोनट और बंपर्स शामिल हैं। कुल मिलाकर लुक और स्टाइल के मामले में ये नई एसयूवी पिछले मॉडल से लगभग पूरी तरह अगल हो सकती है।

कितना दमदार होगा इंजन

नई महिंद्रा एक्सयूवी300 के साथ सी आकार के एलईडी डीआरएल और नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं। केबिन पर नजर डालें तो यहां नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया सेंटर कंट्रोल मिलने की संभावना है। इसके अलावा कार का केबिन भी लगभग मौजूदा मॉडल जैसा ही होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि महिंद्रा इन नई कार के साथ 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन देने वाली है। कुल मिलाकर नई एक्सयूवी300 मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी अलग और आधुनिक होगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article