ऑटो न्यूज़

KTM 390 Duke की कम हो गई कीमत, खरीदने पर अब बचेंगे इतने पैसे

हाल ही में KTM ड्यूक 390 की कीमत में कटौती की गई है जिसके बाद बाइक की कीमत भारत में अब 2.95 लाख रुपये हो गई है। KTM ड्यूक 390 एक पावरफुल नेकेड स्पोर्ट्स बाइक है और भारतीय युवाओं के बीच यह काफी पॉपुलर है। KTM ड्यूक 390 में 399cc का LC4c इंजन मिलता है। यह सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन है जो 45BHP और 39nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Image

KTM 390 Duke की कम हो गई कीमत

Photo : Times Now Digital

KTM 390 Duke Price Cut: भारत दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन मार्केट है और यह काफी तेजी से और बड़ी हो रही है। KTM की बाइक को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है। कंपनी के लाइनअप में मौजूद ड्यूक 390 बाइक भी भारत में काफी पॉपुलर है। हाल ही में KTM ड्यूक 390 की कीमत में कटौती की गई है जिसके बाद बाइक की कीमत भारत में अब 2.95 लाख रुपये हो गई है।

पहले कितनी थी कीमत

आपको बता दें कि ड्यूक 390 की कीमत पहले भारत में 3.13 लाख रुपये हुआ करती थी जो अब घटकर 2.95 लाख रुपये हो गई है। इस तरह ड्यूक 390 की कीमत में 18000 रुपये की कटौती की गई है। KTM ड्यूक 390 एक पावरफुल नेकेड स्पोर्ट्स बाइक है और भारतीय युवाओं के बीच यह काफी पॉपुलर है। इस बाइक को अपनी परफॉर्मेंस के साथ-साथ जबरदस्त टेक्नोलॉजिकल फीचर्स के लिए भी जाना जाता है।

KTM ड्यूक 390: क्या हैं खास फीचर्स

KTM ड्यूक 390 में 399cc का LC4c इंजन मिलता है। यह सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन है जो 45BHP और 39nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6 स्पीड गेयरबॉक्स के साथ-साथ बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ ऑफर किया जाता है। बाइक में स्ट्रीट, रेन और ट्रैक नामक तीन राइडिंग मोड्स, कॉर्नरिंग ABS और लॉन्च कंट्रोल जैसे धाकड़ फीचर्स मिलते हैं। KTM ड्यूक 390 में बेहतर ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम भी है जिसकी बदौलत यह बाइक सड़क पर काफी बेहतर पकड़ प्रदान करती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article