ऑटो न्यूज़

2026 Kia Sorento के लुक से हटा पर्दा, हाइब्रिड इंजन, AWD और AI फीचर्स जीत लेंगे दिल

किआ ने भारत में अपनी नई प्रीमियम तीन रो एसयूवी Kia Sorento के लुक को रिवील कर दिया है।Sorento को लेकर कंपनी ने टीजर जारी किया है, जिसमें इस एसयूवी का डिजाइन काफी बोल्ड और अपराइट नजर आता है।

Image

Kia Sorento के लुक से हटा पर्दा

किआ ने भारत में अपनी नई प्रीमियम तीन रो एसयूवी Kia Sorento के लुक से पर्दा हटा दिया है। Kia Sorento को 4 सितंबर 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित अपने प्लांट में इस एसयूवी का प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। Sorento को भारत में Kia की नई फ्लैगशिप एसयूवी के तौर पर पेश किया जाएगा। यह कंपनी के मौजूदा Seltos से ऊपर पोजिशन होगी और प्रीमियम तीन-रो एसयूवी सेगमेंट में Kia की मौजूदगी को मजबूत करेगी।

पहली बार Hybrid SUV में मिलेगा AWD

Kia Sorento की सबसे बड़ी खासियत इसका Hybrid Powertrain होगा। यह भारत में Kia की पहली Hybrid SUV होगी। इतना ही नहीं, इसमें All-Wheel Drive यानी AWDका विकल्प भी मिलेगा।

Hybrid सिस्टम में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसका उद्देश्य बेहतर Performance और Fuel Efficiency के बीच संतुलन बनाना है। AWD सिस्टम की वजह से SUV को अलग-अलग सड़क परिस्थितियों में बेहतर Traction मिलने में मदद मिल सकती है।

Diesel इंजन का भी मिलेगा विकल्प

जहां SUV का Hybrid Version ग्राहकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र होगा, वहीं Kia इसे सिर्फ Electrified Powertrain तक सीमित नहीं रखेगी। Sorento को भारत में डीजल इंजन के साथ भी पेश किया जाएगा। इसका मतलब है कि ग्राहकों के पास अपनी जरूरत और ड्राइविंग पैटर्न के हिसाब से हाइब्रिड और डीजल के बीच चुनाव करने का विकल्प होगा।

Kia Sorento में मिलेगा AI Assistant

Sorento केवल पावरट्रेन के मामले में ही नई तकनीक नहीं लेकर आएगी, बल्कि टेक्नोलॉजी के मामले में भी किआ के लिए एक नया अध्याय शुरू करेगी। भारत में लॉन्च होने वाली Sorento में Kia AI Assistant powered by Live Generative AI दिया जाएगा। यह तकनीक भारत में ही नहीं, बल्कि किआ के लिए ग्लोबल स्तर पर भी पहली बार पेश की जाएगी।

Premium Three-Row SUV होगी Sorento

आधिकारिक तस्वीरों में Sorento का डिजाइन काफी बोल्ड और अपराइट नजर आता है। एसयूवी में चौड़ा स्टांस और अलग तरह के लाइटिंग एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं। इसका डिजाइन इसे एक प्रीमियम और दमदार एसयूवी की पहचान देने की कोशिश करता है।

केबिन में भी प्रीमियम ले-आउट के साथ टेक्नोलॉजी फोक्स्ड फीचर्स मिलने की उम्मीद है। तीन-रो सीटिंग के साथ एसयूवी में परिवार के लिए पर्याप्त स्पेस और कंफर्ट पर फोकस किया गया है।

4 सितंबर को होगी लॉन्च, बुकिंग शुरू

Kia Sorento की भारत में आधिकारिक लॉन्चिंग 4 सितंबर 2026 को होगी। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी हैं। ग्राहक किआ डीलरशिप के अलावा किआ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी एसयूवी को बुक कर सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article