ऑटो न्यूज़

कोहली-सलमान ने दी कार तो धोनी ने दी बाइक, केएल राहुल की शादी पर लग्जरी तोहफे

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 25, 2023, 08:38 PM IST

23 जनवरी को ही केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी हुई है जो खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस पर हुई. शादी में नए कपल को बहुत से महंगे और लग्जरी गिफ्ट मिले हैं जिनमें कारों से लेकर बाइक और घर शामिल है.

Image

फिल्म जगत और क्रिकेट के नामचीन लोगों ने भी उन्हें कुछ बेहतरीन तोहफे दिए हैं.

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने दी लग्जरी कार
  • सलमान खान ने दी ऑडी की कार
  • महेंद्र सिंह धोनी ने दी निंजा बाइक

KL Rahul And Athiya Shetty Wedding Gifts: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुत और बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी की बेटी और खुद एक्ट्रेस अथिया की शादी पर उन्हें कई लग्जरी गिफ्ट मिले हैं. सुनील शेट्टी ने जहां नए कपल को मुंबई में 50 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट गिफ्ट किया है, वहीं फिल्म जगह और क्रिकेट के नामचीन लोगों ने भी उन्हें कुछ बेहतरीन तोहफे दिए हैं. खंडाला में 23 जनवरी को हुई इस जहां परिवार के और करीबी लोग शामिल हुए, इनके कुछ परिचित शादी में भले ही शामिल नहीं हो पाए, लेकिन उनके तोहफे से मौजूदगी दर्ज हो गई है.

विराट कोहली ने दी BMW

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने साथी खिलाड़ी केएल राहुल और अथिया की शादी के मौके पर उन्हें 2.17 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की है. इसके अलावा क्रिकेट जगत के सूरमा महेंद्रा सिंह धोनी ने उन्हें 80 लाख रुपये की कावासाकी निंजा बाइक तोहफे में दी है. क्रिकेट जगत ही नहीं बॉलीवुड के भाईजान और सुनील शेट्टी के दोस्त सलमान खान ने भी नए कपल को तोहफे में 1.64 करोड़ रुपये की ऑडी कार दी है.

IPL 2023 के बाद होगा रिसेप्शन

अभिनेता सुनील शेट्टी बेटी अथिया शेट्टी का कन्यादान करने के बाद मीडिया के सामने आए थे.उन्होंने तब बताया कि वो अथिया-राहुल का रिसेप्शन आईपीएल 2023 के बाद करेंगे.शादी के तुरंत बाद सभी लोग अपनी लाइफ में बिजी हो जाएंगे और जब इन्हें प्रोफेशनल लाइफ से वक्त मिलेगा, तब वेडिंग रिसेप्शन रखेंगे.तब तक सुनील शेट्टी के करीबी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article