ऑटो न्यूज़

Kia Sorento भारत में लॉन्च, 27.99 लाख की शुरुआती कीमत पर हुई पेश

किआ ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नई 7 सीटर एसयूवी Sorento भारत में लॉन्च कर दी है। Sorento को दो अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है।

Image

Kia Sorento भारत में हो गई लॉन्च

Kia India ने अपनी नई 7-सीटर एसयूवी Sorento को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 27.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। Sorento को कंपनी ने अपनी मौजूदा Carens Clavis से ऊपर पोजिशन किया है। यानी अगर आप भी एक बड़ी प्रीमियम और ज्यादा फीचर्स वाली एसयूवी चाहते हैं तो आपको कंपनी की नई एसयूवी पसंद आ सकती है।

प्रीमियम डिजाइन वाली एसयूवी

Kia Sorento का डिजाइन काफी बड़ा और प्रीमियम है। इसकी लंबाई 4.8 मीटर से ज्यादा है। वहीं इसका व्हीलबेस करीब 2.8 मीटर है। बड़े साइज की वजह से SUV के अंदर यात्रियों के लिए ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद है।

Sorento में 19-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। SUV में वर्टिकली स्टैक्ड LED DRLs और टेल लैंप मिलते हैं। इसके अलावा पीछे की तरफ रूफ स्पॉयलर दिया गया है। खास बात यह है कि इसी स्पॉयलर में रियर वाइपर को छिपाया गया है। इससे SUV का पिछला हिस्सा ज्यादा साफ और प्रीमियम दिखाई देता है।

कंपनी Sorento को Black Line Edition में भी पेश कर रही है। इस वेरिएंट में SUV को ज्यादा ब्लैक और स्पोर्टी लुक दिया गया है। ऐसे ग्राहक जिन्हें थोड़ा अलग और बोल्ड डिजाइन पसंद है, उनके लिए यह एडिशन आकर्षक हो सकता है।

इंटीरियर में मिलेंगे दमदार फीचर्स

Kia Sorento का केबिन भी काफी प्रीमियम रखा गया है। इसमें दो अलग-अलग इंटीरियर थीम का विकल्प मिलता है। ड्राइवर के लिए 10-वे पावर एडजस्टेबल सीट दी गई है। इसमें लंबर सपोर्ट भी मिलता है।

Kia Sorento

Kia Sorento भारत में लॉन्च

SUV में 12-स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ भी मिलता है। यानी लंबे सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर और प्रीमियम अनुभव देने की कोशिश की गई है।

डैशबोर्ड पर कर्व्ड डुअल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है। इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। इसके साथ हेड-अप डिस्प्ले भी दिया गया है।

दूसरी रो में वेंटिलेटेड कैप्टन सीट्स मिलती हैं। इन सीटों में स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन भी दिया गया है। तीसरी रो को रिमोट तरीके से फोल्ड किया जा सकता है। इसके अलावा पावर्ड टेलगेट भी मिलता है, जिसमें एंटी-पिंच प्रोटेक्शन और ओपनिंग हाइट को एडजस्ट करने की सुविधा है।

सेफ्टी में भी कई फीचर्स

Kia Sorento को सेफ्टी के मामले में भी कई आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। SUV में कुल 10 एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा Level 2 ADAS भी मिलता है।

इसमें 360-डिग्री कैमरा और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं। SUV में डिजिटल इनर रियरव्यू मिरर भी दिया गया है। इन फीचर्स का मकसद ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाना है।

हाइब्रिड और डीजल इंजन का विकल्प

Kia Sorento को दो अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलता है। इसमें 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 177 bhp की पावर और 265 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 64 bhp की इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलती है।

जो ग्राहक डीजल इंजन पसंद करते हैं, उनके लिए 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है। इस इंजन को 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

दोनों पावरट्रेन के साथ तीन ड्राइव और टेरेन मोड दिए गए हैं। इससे अलग-अलग सड़क और ड्राइविंग परिस्थितियों के हिसाब से SUV को चलाने में मदद मिल सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article