ऑटो न्यूज़

अब आसानी से किराए पर मिल जाएगी किआ की कारें, जानिए क्या है पूरा मामला

बहुत जल्द आप किआ की कारों को किराए पर लेकर इनका इस्तेमाल कर पाएंगे। अपनी कारों को किराए पर चलाने की शुरुआत करने के लिए हाल ही में कंपनी ने ओरिक्स ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड से हाथ भी मिलाया है। आइये जानते हैं कंपनी की इस नई पहल के बारे में सबकुछ।

Image

अब आसानी से किराए पर मिल जाएगी किआ की कारें

Photo : BCCL

Kia Lease: भारत में ज्यादातर लोग अब अपनी खुदकी कार खरीदना चाहते हैं। कार खरीदना अपने आप में एक बहुत बड़ी इन्वेस्टमेंट है और इसीलिए हर व्यक्ति इतनी आसानी से कार नहीं खरीदना चाहता। लेकिन अगर आपको कंपनी से ही कार किराए पर मिल जाए और आप इस कार का इस्तेमाल कर पाएं तो? कुछ समय पहले ही देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी ने अपने सबस्क्राइब प्रोग्राम की शुरुआत की थी। इस प्रोग्राम के तहत लोग किराए पर सीधा कंपनी से कार ले सकते हैं। अब किआ भी अपना ऐसा ही एक प्रोग्राम लेकर आने के बारे में विचार कर रही है। किआ ने इस प्रोग्राम को ‘किआ लीज’ का नाम दिया है।

इस कंपनी से मिलाया हाथ

अपने इस प्रोग्राम को लॉन्च करने के लिए किआ ने ओरिक्स ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड से हाथ मिलाया है। किआ का कहना है कि इससे कंपनी कस्टमर्स तक बेहतर पहुंच स्थापित कर पाएगी। साथ ही कंपनी का कहना है कि कस्टमर्स बिना इंश्योरेंस, मेंटेनेंस और रिसेल वैल्यू की टेंशन के कंपनी की कारों को चला पायेंगे। यह प्रोग्राम दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर और पुणे में शुरू किया गया है।

कौन सी कारें मिलेंगी?

किआ ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि कस्टमर्स सोनेट, सेल्टोस और कारेंस कारों में से किसी एक को चुन सकते हैं। आप चाहें तो इनमें से किसी एक कार को 2 से 5 साल तक के लिए किराए पर ले सकते हैं। समय पूरा होने पर कस्टमर्स अपनी इस्तेमाल की हुई कार के बदले नई कार भी खरीद सकते हैं। जहां सोनेट के लिए आपको हर महीने 21,990 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं सेल्टोस के लिए 28,900 और कारेंस के लिए 28,800 रुपये प्रति महीना किराया देना होगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article