ऑटो न्यूज़

Kia Cars Price Hike: किआ कारें खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने इतनी बढ़ाई कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 22, 2024, 12:35 PM IST

Kia Car Price Hike: किआ इंडिया ने अपनी सभी कारों की कीमत में 1 अप्रैल 2024 से बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। कंपनी ने सभी किआ कारों का दाम 3 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। किआ का कहना है कि ये निर्णय लागत मूल्य में बढ़ोतरी के बाद लिया गया है।

Image

किआ ने अपने बयान में कहा कि यह निर्णय लागत मूल्य में बढ़ोतरी की वजह से लिया गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • किआ कार खरीदना हुआ महंगा
  • 3 प्रतिशत तक बढ़े कारों के दाम
  • 1 अप्रैल से लागू होगी नई कीमत

Kia Car Price Hike: किआ इंडिया ने अपनी सभी कारों के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। कंपनी 1 अप्रैल 2024 से अपने वाहनों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। किआ ने अपने बयान में कहा कि यह निर्णय लागत मूल्य में बढ़ोतरी की वजह से लिया गया है। किआ सेल्टोस, सोनेट और कैरेन्स मॉडल बेचती है। कंपनी ने इस साल पहली बार अपने वाहनों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। किआ के इंडिया हेड, सेल्स एंड मार्केटिंग और वीपी हरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि कंपनी लगातार ग्राहकों को प्रीमियम और तकनीकी रूप से उन्नत उत्पाद देने का प्रयास कर रही है।

जल्द आ रही क्लाविस

उन्होंने कहा, “हालांकि, जिंस कीमतों में लगातार वृद्धि, प्रतिकूल विनिमय दर और बढ़ती उत्पादन लागत के कारण हम आंशिक मूल्यवृद्धि लागू करने के लिए मजबूर हैं।” किआ अबतक भारत और विदेशी बाजारों में 11.6 लाख गाड़ियों की बिक्री कर चुकी है। किआ ने फरवरी 2024 में ही नई किआ बहुत जल्द भारतीय मार्केट में नई क्लाविस कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने वाली है।

जारी है टेस्टिंग

इस गाड़ी की टेस्टिंग अब विदेशी और संभवत: देश के मार्केट में भी जारी है। हाल में नजर आया स्पाय शॉट साइज में कुछ बड़ा दिख रहा है। उदाहरण के लिए नई क्लाविस इसकी सि स्टर कंपनी ह्यून्दे की वेन्यू एसयूवी से बड़ी दिख रही है। हालिया रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि नई कार मेड इन इंडिया होगी जिसका ग्लोबल डेब्यू 2024 के अंत तक होने की संभावना है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article