ऑटो न्यूज़

Maruti जैसा माहौल बनाना चाहती है JSW MG Motor India, अंतिम चरण में आया मर्जर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 20, 2024, 10:24 PM IST

JSW MG India New Plant: JSW MG Motor India 5,000 करोड़ रुपये निवेश करके गुजरात के हलोल में नया प्रोडक्शन प्लांट खोलने जा रही है। जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने साझेदारी को अंतिम रूप देने की घोषणा कर दी है।

Image

JSW MG Motor India सितंबर के बाद हर तीन से छह महीने में एक नया मॉडल पेश करेगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • JSW MG India का नया प्रोडक्शन प्लांट
  • 5,000 करोड़ का निवेश करेगी कंपनी
  • गुजरात के हलोल में खुलेगा नया प्लांट

JSW MG India New Plant: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और सितंबर के बाद हर तीन से छह महीने में एक नया मॉडल पेश करेगी। जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने बुधवार को साझेदारी को अंतिम रूप देने की घोषणा करते हुए कहा कि नवीन ऊर्जा खंड में चीन की एसएआईसी और भारत की जेएसडब्ल्यू ग्रुप का नया बना संयुक्त उपक्रम इस खंड में ‘मारुति’ जैसा माहौल पैदा करना चाहेगा। संयुक्त उद्यम का लक्ष्य वर्ष 2030 तक भारत में 10 लाख यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों को बेचने का है। कंपनी को उस समय तक कुल बाजार एक करोड़ वाहन सालाना का होने की उम्मीद है।

लॉन्च की नई कार

MG मोटर इंडिया और भारत के JSW ग्रुप ने साथ मिलकर आज MG Cyberster से पर्दा उठा दिया है। यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक कनवर्टिबल रोडस्टर कार है। कंपनी का दावा है कि यह कार मात्र 3.2 सेकंड्स में ही 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। लॉन्च के मौके पर बात करते हुए JSW के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा कि वह हर 3 से 4 महीने में एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करना चाहते हैं। MG ग्रुप एक ब्रिटिश ब्रैंड है जो चीनी कार निर्माता कंपनी SAIC के अंतर्गत मौजूद है। दूसरी तरफ JSW भारत का जाना-माना कारोबारी समूह है और भारत में MG ग्रुप के ऑपरेशंस में 35% की हिस्सेदारी JSW की है।

5,000 करोड़ का निवेश

एमजी मोटर इंडिया के मानद चेयरमैन राजीव छावा ने कहा, “हमने घोषणा की है कि हम गुजरात के हलोल में अपने मौजूदा संयंत्र के पास ही अपना दूसरा संयंत्र लगाने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि कंपनी की उत्पादन क्षमता सालाना एक लाख इकाई से बढ़कर लगभग तीन लाख वाहन सालाना हो जाएगी। क्षमता विस्तार और नए मॉडलों की पेशकश पर कंपनी 5,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article