ऑटो न्यूज़

अजिंक्य रहाणे ने खरीदी 3 करोड़ रुपये की नई SUV, 5 सेकंड से भी कम में 100 की रफ्तार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 20, 2024, 07:21 PM IST

Ajinkya Rahane Mercedes Maybach GLS 600: Team India के धाकड़ बल्लेबाज Ajinkya Rahane ने हाल में नई Mercedes-Maybach GLS600 खरीदी है। इस Luxury SUV की एक्सशोरूम कीमत 2.96 करोड़ रुपये है और केबिन में घुसते ही इसकी लग्जरी का अंदाजा होता है।

Image

इस आलीशान एसयूवी का केबिन बहुत लग्जरी है और यहीं से इसकी कीमत का अंदाजा भी होता है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अजिंक्य रहाणे ने खरीदी लग्जरी कार
  • Mercedes-Maybach GLS 600
  • आलीशान है इस SUV का इंटीरियर

Ajinkya Rahane Mercedes Maybach GLS 600: टीम इंडिया के तगड़े बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने कार कलेक्शन में नई मर्सिडीज-मायबाक जीएलएस 600 एसयूवी शामिल की है। भारतीय मार्केट में इस लग्जरी एसयूवी की एक्सशोरूम कीमत 2.96 करोड़ रुपये है, इसकी डिलीवरी अजिंक्य ने उनकी पत्नी के साथ ली है। इस आलीशान एसयूवी का केबिन बहुत लग्जरी है और यहीं से इसकी कीमत का अंदाजा भी होता है। शाहिद कपूर, शिल्पा शेट्टी, नीतू सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कृति सेनन, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, अजय देवगन, रामचरण और दुलकर सलमान भी ये कार खरीद चुके हैं।

गजब दिखती है एसयूवी

मर्सिडीज-मायबाक जीएलएस 600 दिखने में जोरदार है और इसका स्पोर्टी लुक सबको पसंद आता है। अगले हिस्से में मायबाक स्टाइल की क्रोम ग्रिल, पतले एलईडी हेडलैंप्स और दमदार बंपर दिया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया इस कार का केबिन बहुत लग्जरी है और ये कार 4 और 5-सीटर विकल्प में उपलब्ध कराई गई है। पिछले हिस्से में लगी दोनों सीट्स को आरामदायक सोफे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, मतलब ये रिक्लाइनर सीट्स हैं जो बहुत कम्फर्टेबल होती हैं।

दमदार है इंजन

मायबाक जीएलएस 600 के साथ 4.0-लीटर वी8 बाइ-टर्बो इंजन दिया गया है, ये इंजन 542 बीएचपी ताकत और 730 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने कार के इंजन को 9जी-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है जो 4मैटिक ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है। सिर्फ 4.9 सेकंड में ही ये भारी-भरकम एसयूवी 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है। ये एसयूवी बड़े साइज के 22-इंच अलॉय व्हील्स के साथ आती है जो इसके लुक में चार-चांद लगाते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article