ऑटो न्यूज़

Hyundai i20 N Line वेरिएंट से हटा पर्दा, देखें स्टैंडर्ड मॉडल से कितना अलग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 26, 2024, 05:27 PM IST

2024 Hyundai i20 N Line: Hyundai ने ग्लोबल मार्केट में नई i20 N Line से पर्दा हटा लिया है जिसे बहुत जल्द लॉन्च किया जाने वाला है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ये एडिशन काफी अलग और स्पोर्टी है। कंपनी ने हाल में क्रेटा एन लाइन भी पेश की है।

Image

बहुत जल्द भारतीय और वैश्विक मार्केट में इसे लॉन्च किया जाने वाला है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Hyundai i20 N Line से हटा पर्दा
  • जल्द भारतीय मार्केट में लॉन्च होगी
  • स्टैंडर्ड मॉडल से काफी अलग होगी

Hyundai i20 N Line: ह्यून्दे इंडिया ने पिछले साल सितंबर में आई20 फेसलिफ्ट लॉन्च की थी। अब कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में इस हैचबैक के एल लाइन वेरिएंट से पर्दा हटा लिया है। इससे साफ होता है कि बहुत जल्द भारतीय और वैश्विक मार्केट में इसे लॉन्च किया जाने वाला है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले नई आई20 एन लाइन में कई जगहों पर एन लाइन बैजिंग, स्पोर्टी बंपर्स, 17-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स जैसे कई अन्य हाइलाइट्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस कार को चार नए रंगों - ल्यूमेन ग्रे पर्ल, मेटा ब्लू पर्ल, वाइब्रेंट ब्लू पर्ल और ल्यूसिड लाइम मेटेलिक में पेश किया है।

ब्लैक थीम पर बना इंटीरियर

नई ह्यून्दे आई20 एन लाइन के इंटीररियर को पूरी तरह ब्लैक थीम पर तैयार किया गया है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों जगहों पर आपको लाल फिनिश भी नजर आएगा। इस प्रीमियम हैचबैक के स्पेशल एडिशन को एन लाइन स्टीयरिंग व्हील पर लेदर और लाल धागे की तुरपाई, स्पोर्टी गियरबॉक्स लीवर, एल्युमीनियम लुक वाला स्पोर्ट्स पैडल और खास एन लाइन के लिए स्पोर्ट्स सीट्स दी गई हैं। ये अब आपको हैचबैक के स्टैंडर्ड वेरिएंट में नहीं मिलता है।

कितना बदला केबिन

आई20 एन लाइन के केबिन में मोबाइल कनेक्टिविटी वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, सिंगल पेन सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी कलर एंबिएंट लाइट और बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ मौजूदा मॉडल वाला इंजन दिया गया है, यहां 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 118 बीएचपी ताकत और 172 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशल दिए हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article