ऑटो न्यूज़

नए सेफ्टी फीचर्स के साथ आई ग्राहकों की चहेती Hyundai Creta, हुई पहले से ज्यादा सुरक्षित

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 24, 2023, 10:14 PM IST

Hyundai India ने कुछ समय पहले ही नए ईंधन नियमों के उपयुक्त Creta SUV भारत में लॉन्च की है और अब कंपनी ने इसके साथ कुछ नए सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। हाल में Hyundai i20 के साथ भी यही फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं।

Image

ह्यून्दे ने नए ईंधन नियमों के हिसाब से हाल में नई क्रेटा पेश की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे क्रेटा हुई पहले से ज्यादा सेफ
  • कंपनी ने एसयूवी में जोड़े नए फीचर्स
  • आई20 को भी सेफ्टी में किया बेहतर

Hyundai Creta Updated With New Safety Features: ह्यून्दे इंडिया ने ग्राहकों के बीच पॉपुलर क्रेटा एसयूवी को नए सेफ्टी फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। ह्यून्दे ने नए ईंधन नियमों के हिसाब से हाल में नई क्रेटा पेश की है। कंपनी ने नई क्रेटा की कीमत में 45,000 रुपये का इजाफा किया है जिसके बाद इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब 10.84 लाख रुपये हो गई है जो 19.13 लाख रुपये तक जाती है। कुछ समय पहले ह्यून्दे ने क्रेटा के साथ सामान्य तौर पर 6 एयरबैग्स दिए हैं जिसके बाद कार पुराने मॉडल से ज्यादा सुरक्षित हो गई है।

कितना आधुनिक है नया इंजन

अपडेटेड ह्यून्दे क्रेटा में लगे नए इंजन की ताकत भले ही पहले जैसी ही है, लेकिन इसके साथ ई20-कंप्लायंट तकनीक मिली है जिसकी मदद से नई क्रेटा 20 फीसदी इथेनॉल ब्लेंड वाले पेट्रोल से चल सकती है। इसके अलावा ह्यून्दे ने क्रेटा के पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ अब आइडल स्टार्ट/स्टॉप तकनीक सामान्य तौर पर उपलब्ध कराई है।

पहले से कितनी सेफ है क्रेटा

ह्यून्दे इंडिया ने 2023 क्रेटा के सभी वेरिएंट्स को अब 6 एयरबैग्स से लैस किया है। इसके अलावा कंपनी ने अब इस एसयूवी के साथ सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सभी यात्रियों के लिए अडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए हैं। क्रेटा फेसलिफ्ट के साथ नए सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं जिनमें ईएससी, हिल असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिट मैनेजमेंट, रियर डिस्क ब्रेक्स, सीटबेल्ट हाइट अडजस्टमेंट और आइसोफिक्स माउंट शामिल हैं। केबिन फीचर्स की बात करें तो यहां लगभग सभी फीचर्स पुराने मॉडल वाले ही मिले हैं।

खामोशी से किया केबिन अपडेट

ह्यून्दे इंडिया ने क्रेटा के केबिन को खामोशी से अपडेट किया है और अब नए रिफ्रेश्ड इंटीरियर के साथ ये सबकॉम्पैक्ट एसयूवी शोरूम्स पहुंचना शुरू भी हो गई है। इस अपडेट में क्रेटा के स्टीयरिंग व्हील और एसी वेंट्स के साथ सेंटर कंसोल पर पिआनो ब्लैक फिनिश दिया है जो पहले ग्रे कलर में आता था। इसके अलावा कंपनी ने सेंटर कंसोल पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश भी दिया है। ये दिखने में वैसा ही है जैसा ह्यून्दे क्रेटा नाइट एडिशन में दिया गया है।

नहीं मिला कोई तकनीकी बदलाव

ह्यून्दे इंडिया ने क्रेटा को फिलहाल सिर्फ कॉस्मैटिक बदलावों के साथ पेश किया है और इसमें कोई तकनीकी बदलाव देखने को नहीं मिला है। इस एसयूवी के साथ पहले जैसे 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्प दिए गए हैं, ये इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस हैं। कुछ समय पहने ह्यून्दे ने क्रेटा का एन लाइन वेरिएंट मार्केट में लॉन्च किया है जो दिखने में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले काफी आकर्षक है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article