ऑटो न्यूज़

Hyundai की पहले से सस्ती Venue पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, जानें कितने में मिलेगी कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 13, 2024, 10:07 PM IST

Hyundai Venue March Discount: ह्यून्दे इंडिया ने मार्च 2024 में चुनिंदा डीलरशिप के जरिए अपनी कारों पर बड़े डिस्काउंट उपलब्ध कराए हैं। कंपनी की देशभर में पॉपुलर वेन्यू सब-4 मीटर एसयूवी की इसी महीने खरीद पर ग्राहकों के 30,000 रुपये तक बच सकते हैं।

Image

ह्यून्दे वेन्यू की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.94 लाख रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे ने वेन्यू पर दिया बड़ा डिस्काउंट
  • मार्च 2024 में खरीद पर होगा फायदा
  • 30,000 रुपये तक बचा सकते हैं ग्राहक

ह्यून्दे इंडिया की चुनिंदा डीलरशिप पर कंपनी की पॉपुलर कारों पर बड़ा डिस्काउंट दिया है, मार्च 2024 में वेन्यू सब-4 मीटर एसयूवी पर कुल 30,000 रुपये तक ऑफर्स दे रही है। इसमें ग्राहकों को 20,000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस के मिलेंगे। ये दूसरी बार है जब ह्यून्दे इंडिया ने इस कार पर डिस्काउंट दिया है। ह्यून्दे वेन्यू की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.94 लाख रुपये है और 30,000 रुपये डिस्काउंट के साथ इसपर बड़ी बचत की जा सकती है। कंपनी ने हाल में इसका एग्जिक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च किया है।

कीमत 9.99 लाख रुपये

ह्यून्दे इंडिया ने अपनी सस्ती एसयूवी वेन्यू का नया बेस टर्बो एमटी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है जिसे वेन्यू एग्जिक्यूटिव नाम दिया गया है। इस नए वेरिएंट की जगह कॉम्पैक्ट एसयूवी के लाइनअप में एस ओ टर्बो एमटी के नीचे की है जिसकी कीमत इससे 40,000 रुपये ज्यादा है। नई ह्यून्दे वेन्यू एग्जिक्यूटिव की एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत के साथ ये वेन्यू के टर्बो वेरिएंट का एंट्री लेवल मॉडल बन गया है जो कई अपडेटेड फीचर्स और आकर्षक दाम पर लॉन्च किया गया है।

कितना खास है नया वेरिएंट

ह्यून्दे वेन्यू एग्जिक्यूटिव के साथ कई नए फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 8.0 इंच डिस्प्ले, पिछले हिस्से में दो रिक्लाइनिंग सीट, स्टेरेज से लैस ड्राइवर आर्मरेस्ट, पिछले हिस्से में एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स शामिल हैं। दिखने में ये वेरिएंट वेन्यू के बाकी लाइनअप जैसा ही है, बदला है तो सिर्फ पिछले हिस्से में मिला एग्जिक्यूटिव लोगो।

कितना दमदार है इंजन

ह्यून्दे इंडिया ने वेन्यू एग्जिक्यूटिव के साथ 1.0-लीटर तीन पॉट जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 118 बीएचपी ताकत और 172 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसके साथ सामान्य तौर पर आइडल स्टॉप एंड गो फंक्शन दिया है। कंपनी ने वेन्यू की एस ओ टर्बो ट्रिम को भी अपडेट किया है जिसके साथ अब इलेक्ट्रिक सनरूफ और ड्राइवर के साथ पैसेंजर्स के लिए मैप लैंप्स मिले हैं। अब इस वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.75 लाख रुपये हो गई है जो टॉप मॉडल के लिए 11.85 लाख रुपये तक जाती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article