ऑटो न्यूज़

Royal Enfield Bullet 650 की टेस्टिंग शुरू, Classic 650 भी बढ़ाएगी मुकाबले की गर्मी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 12, 2024, 12:20 PM IST

Royal Enfield Bullet 650: रॉयल एनफील्ड जल्द भारतीय मार्केट में बुलेट 650 और क्लासिक 650 लॉन्च करने की तैयारियां कर रही है। कंपनी ने इन दोनों बाइक्स की टेस्टिंगड भी शुरू कर दी है, इनमें से बुलेट 650 का टेस्ट मॉडल हाल में नजर आया है।

Image

650 सीसी इंजन वाली बुलेट नजर आई है जो दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आगामी बलेट 650 की टेस्टिंग शुरू
  • क्लासिक 650 पर भी जारी है काम
  • भारत में जल्द आएंगी दोनों बाइक्स

रॉयल एनफील्ड अपनी कई मौजूदा मोटरसाइकिल के दमदार वेरिएंट पर काम कर रही है। इनमें से एक कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में एक रॉयल एनफील्ड बुलेट भी है। हाल में 650 सीसी इंजन वाली बुलेट नजर आई है जो दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है। हालांकि बड़े इंजन को फ्रेम में लाने के बाद कुछ बदलाव निश्चित तौर पर किए गए हैं। नई बुलेट 650 को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है जो मामूली कॉस्मैटिक बदलावों के साथ मार्केट में उतारी जा सकती है।

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650

इस प्रोजेक्ट पर कंपनी 2022 से काम कर रही है और अब इसका टेस्ट मॉडल सड़कों पर भी दिखने लगा है। कंपनी इसके साथ क्लासिक 650 पर भी काम कर रही है, लेकिन इन दोनों के 350 मॉडल के मुकाबले ये दिखने में बिल्कुल अलग हैं। रॉयल एनफील्ड अपनी आगामी बुलेट और क्लासिक 650 के साथ समान फ्रेम और फीचर्स दे सकती है। अनुमान है कि इन दोनों में 650 सीसी का ट्विन सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 47 बीएचपी ताकत और 52 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

नए में क्या-क्या मिलेगा

रॉयल एनफील्ड अपनी नई 650 सीसी बाइक्स के साथ अब एलईडी हेडलाइट देती है जो इसके टेस्ट मॉडल में भी नजर आया है। दोनों आगामी बाइक्स के साथ दो साइलेंसर भी मिलेंगे दो इन्हें और भी आकर्षक बनाते हैं। कंपनी ने अब तक इन दोनों बाइक्स के लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी है, फिलहाल इसे लेकर कोई अुनमान लगाना भी उचित नहीं है। इतना तो तय है कि भारतीय ग्राहकों के बीच ये दोनों बाइक्स पहले से बहुत पॉपुलर हैं, ऐसे में इनके दमदार मॉडल्स लॉन्च होते की 650 सीसी सेगमेंट की गर्मी बढ़ाने वाले हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article