Hyundai i20 Sportz (O): हयून्दे इंडिया ने आई20 फेसलिफ्ट सितंबर 2023 में लॉन्च की थी और अब कंपनी ने इसका नया स्पोर्ट्स ऑप्शनल वेरिएंट पेश कर दिया है। स्पोर्ट्ज मॉडल के मुकाबले नए ऑप्शनल वेरिएंट की कीमत 35,000 रुपये ज्यादा है। ह्यून्दे आई20 स्पोर्ट्ज ओ की एक्सशोरूम कीमत 8.73 लाख रुपये रखी गई है, वहीं इसका डुअल टोन पेंट वर्जन 8.88 लाख रुपये में मिल रहा है। दिखने में ये नया वेरिएंट स्टैंडर्ड मॉडल ही है, लेकिन के साथ कंपनी ने कुछ नए फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। आगे जानें किन फीचर्स से लैस है नया वेरिएंट।
Hyundai i20 Sportz (O)
नई ह्यून्दे आई20 स्पोर्ट्ज ओ ट्रिम को सिंगल पेन सनरूफ दी गई है जो पहले सिर्फ महंगे वेरिएंट्स में मिलती थी। इसके अलावा कार को वायरलेस चर्जर और आर्टिफिशियल लेदर दरवाजों और आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यहां हाइट अडजस्टेबल सीट, क्रूज कंट्रोल और रियर पार्किंग कैमरा, 16 इंच व्हील्स भी मिले हैं। सेफ्टी की बात करें तो इस वेरिएंट के साथ कंपनी ने सामान्य तौर पर 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल स्टार्ट असिस्ट, ईएससी और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट कंट्रोल भी कार को मिले हैं।
क्या-क्या नया मिला कार में
अपडेटेड ह्यून्दे आई20 फेसलिफ्ट के साथ 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार की ग्रिल भी नई है और बोनट पर ह्यून्दे का लोगो अब 3डी हो गया है। केबिन पर नजर डालें तो नई आई20 ग्रे और ब्लैक थीम में आई है, बोस से लिया 7 स्पीकर वाला म्यूजिक सिस्टम, सेमी लेदरेट सीट्स, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिले हैं। सेफ्टी के मामले में कार 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, एचएसी, वीएसएम और रियर पार्किंग सेंसर्स सामान्य तौर पर दिए गए हैं। कार के साथ टीपीएमएस, ओटीए अपडेट्स और ह्यून्दे ब्लूलिंक कनेक्टिविटी भी मिली है।
कितना बदला नई कार का इंजन
ह्यून्दे इंडिया ने नई आई20 फेसलिफ्ट के साथ 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आईएसजी दिया है। कंपनी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और आईवीटी गियरबॉक्स से लैस किया है। ये किफायती इंजन 82 बीएचपी ताकत और 115 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। नई कार पर तीन साल या 1 लाख किमी तक की सामान्य वारंटी मिल रही है। बता दें कि इसका टॉप मॉडल एस्टा (ओ) आईवीटी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 11.01 लाख रुपये है।
