ऑटो न्यूज़

ह्यून्दे क्रेटा एन लाइन की बुकिंग भारत में शुरू, 11 मार्च को लॉन्च होगा ये स्पोर्टी वेरिएंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 29, 2024, 10:09 PM IST

Creta N Line Booking Open: ह्यून्दे इंडिया ने नई क्रेटा के एन लाइन वेरिएंट की बुकिंग शुरू कर दी है, इसे 11 अप्रैल 2024 को लॉन्च किया जाने वाला है। 25,000 रुपये टोकन देकर इस वेरिएंट को बुक किया जा सकता है जो स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले काफी स्पोर्टी होने वाला है।

Image

माना जा रहा है कि इसकी बिक्री और डिलीवरी 11 मार्च से ही शुरू कर दी जाएगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे क्रेटा एन लाइन की बुकिंग शुरू
  • 11 मार्च को भारत में लॉन्च होगी कार
  • स्टैंडर्ड मॉडल से स्पोर्टी होगा ये मॉडल

Hyundai Creta N Line Bookings: ह्यून्दे ने 11 मार्च को भारतीय मार्केट में क्रेटा एन लाइन लॉन्च करने से पहले इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। एन लाइन वेरिएंट में दिलचस्पी रखने वाले 25,000 रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इसकी बिक्री और डिलीवरी 11 मार्च से ही शुरू कर दी जाएगी। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ह्यून्दे क्रेटा का एन लाइन वेरिएंट बहुत जोरदार होगा, इसमें नई ग्रिल, स्पोर्टी अगले और पिछले बंपर, बड़ा रूफ स्पॉइलर, 18-इंच के अलॉय व्हील्स और खास थंडर ब्लू पेंट दिया गया है। इसमें डुअल टिप एग्ज्हॉस्ट पाइप्स भी मिलेंगे।

कितना दमदार होगा इंजन

ह्यून्दे क्रेटा एसयूवी के एन लाइन वेरिएंट को 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 158 बीएचपी ताकत जनरेट करता है। यही इंजन स्टैंडर्ड क्रेटा के साथ भी दिया जाता है। इस इंजन के साथ ह्यून्दे ने डीसीवी ट्रांसमिशन दिया ही है, लेकिन एन लाइन वेरिएंट में ग्राहकों के पास 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स चुनने का भी विकल्प होगा। टर्बो इंजन के साथ ये एसयूवी सिर्फ लुक में ही नहीं, परफॉर्मेंस में भी तगड़ी होगी। हालांकि इसकी कीमत स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले थोड़ी ज्यादा होगी।

कितनी हो सकती है कीमत

क्रेटा का स्टैंडर्ड वेरिएंट पहले से पैसा वसूल इंटीरियर के साथ आता है, एन लाइन वेरिएंट का इंटीरियर पूरी तरह ब्लैक थीम पर बना होगा। इसके साथ एन लाइन के लिए खास पुर्जे भी मिलेंगे जिनमें तीन स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील, एन लाइन का खास गियर लीवर, डैशबोर्ड पर लाल एक्सेंट और लेदर अपहोल्स्ट्री शामिल हैं। पहले की तरह ह्यून्दे इंडिया इस बार भी क्रेटा के एन लाइन को दो वेरिएंट्स - एन8 और एन10 में पेश कर सकती है। अनुमान है कि इस स्पेशल वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 21 लाख रुपये होगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article