ऑटो न्यूज़

Hyundai Creta N Line के इंटीरियर से हटा पर्दा, शानदार नजर आया SUV का नया केबिन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 6, 2024, 01:05 PM IST

Hyundai Creta N Line Interior: Hyundai India की नई Creta Facelift मार्केट में सुपरहिट हो गई है और अब कंपनी इसका N Line वेरिएंट 11 March को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके आकर्षक Cabin से पर्दा हटा लिया है जो दिखने में जोरदार है।

Image

इसकी स्टीयरिंग, इंफोटेनमेंट और पूरी डैशबोर्ड के साथ गियर नॉब पर रेड एक्सेंट मिला है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे क्रेटा एन लाइन का केबिन दिखा
  • स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले बहुत धाकड़
  • 11 मार्च को भारत में लॉन्च होगी एसयूवी

Hyundai Creta N Line Bookings: ह्यून्दे इंडिया ने 11 मार्च को लॉन्च से पहले नई क्रेटा एन लाइन एसयूवी के केबिन की फोटो शेयर की है जो काफी आकर्षक है। भारतीय मार्केट में पहले ही 25,000 रुपये के साथ इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है और संभवत: इसी तारीख से ग्राहकों को एसयूवी की डिलीवरी मिलनी भी शुरू हो जाएगी। एक्सटीरियर पर नजर डालें तो स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ह्यून्दे क्रेटा का एन लाइन वेरिएंट बहुत जोरदार होगा, इसमें नई ग्रिल, स्पोर्टी अगले और पिछले बंपर, बड़ा रूफ स्पॉइलर, 18-इंच के अलॉय व्हील्स और खास थंडर ब्लू पेंट दिया गया है। इसमें डुअल टिप एग्ज्हॉस्ट पाइप्स भी मिलेंगे।

कितना दमदार होगा इंजन

ह्यून्दे क्रेटा एसयूवी के एन लाइन वेरिएंट को 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 158 बीएचपी ताकत जनरेट करता है। यही इंजन स्टैंडर्ड क्रेटा के साथ भी दिया जाता है। इस इंजन के साथ ह्यून्दे ने डीसीवी ट्रांसमिशन दिया ही है, लेकिन एन लाइन वेरिएंट में ग्राहकों के पास 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स चुनने का भी विकल्प होगा। टर्बो इंजन के साथ ये एसयूवी सिर्फ लुक में ही नहीं, परफॉर्मेंस में भी तगड़ी होगी। पहले की तरह ह्यून्दे इंडिया इस बार भी क्रेटा के एन लाइन को दो वेरिएंट्स - एन8 और एन10 में पेश कर सकती है। अनुमान है कि इस स्पेशल वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 21 लाख रुपये होगी।

कितना खास है केबिन

ह्यून्दे क्रेटा एन लाइन को पूरी तरह ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है जो लाल हाइलाइट्स के साथ काफी आकर्षक नजर आ रहा है। इसकी स्टीयरिंग, इंफोटेनमेंट और पूरी डैशबोर्ड के साथ गियर नॉब पर रेड एक्सेंट मिला है। अगली सीट्स पर एन लाइन लोगों मिला है, वहीं ज्यादातर पुर्जे स्टैंडर्ड वेरिएंट वाले ही हैं। यहां 10.25-इंच डिस्प्ले इसके इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए मिले हैं। डुअल-जोन क्लाइमेज कंट्रोल, एबिएंट लाइटिंग, 360 डिग्री कैमरा, लेवल 2 एडीएएस, पैनोरमिक सनरूफ, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, 8 वे पावर्ड ड्राइवर सीट और बोस साउंड सिस्टम भी यहां दिया गया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article