ऑटो न्यूज़

पहले से ज्यादा पावरफुल होगी Hyundai Creta! शानदार फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च

Hyundai भारतीय ग्राहकों के लिए अगले पांच वर्षों में 26 नई मॉडल लाने जा रही है। इसी कड़ी में कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा और एक नई 7-सीटर प्रीमियम SUV पर काम कर रही है।

Image

Hyundai Creta

Hyundai भारतीय बाजार के लिए एग्रेसिव प्रोडक्ट रणनीति पर काम कर रहा है। कंपनी अगले पांच वर्षों में 26 नए मॉडल लॉन्च करने जा रही है, जिनमें 20 इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वाहन और 6 इलेक्ट्रिक वाहन (EV) शामिल होंगे। इसके साथ ही, कंपनी तेजी से बढ़ते हाइब्रिड वाहन सेगमेंट में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है। इसी कड़ी में हुंडई नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा और एक नई 7-सीटर प्रीमियम SUV पर काम कर रही है। इन दोनों ही मॉडल के 2027 के आसपास बाजार में आने की उम्मीद है।

2027 Hyundai Creta में होगा बड़ा बदलाव

Hyundai Creta लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा SUV रही है। अब कंपनी इसकी थर्ड जेनरेशन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नई क्रेटा में डिजाइन, फीचर्स, टेक्नोलॉजी और मैकेनिकल सेटअप के स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, नई Creta Hyundai के नए K3 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस प्लेटफॉर्म की वजह से एसयूवी का आकार पहले से बड़ा हो सकता है, जिससे केबिन में अधिक जगह और बेहतर आराम मिलने की उम्मीद है। कंपनी इस मॉडल में कई आधुनिक तकनीकों को भी शामिल करने वाली है।

क्रेटा में मिलेगा नया Pleos Connect सिस्टम

नई क्रेटा में हुंडई का नया Pleos Connect सिस्टम दिया जाएगा। इसके तहत बड़ा सेंटर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पतली ड्राइवर डिस्प्ले देखने को मिलेगी। इसके अलावा, एसयूवी में बिल्ट-इन Gleo AI तकनीक भी मिलेगी, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ा सकती है।

यह Hyundai की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी होगी?

नई Creta का सबसे बड़ा आकर्षण इसका संभावित स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन हो सकता है। माना जा रहा है कि यह भारत में Hyundai की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी होगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नया 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ ही मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन विकल्प भी जारी रहने की संभावना है। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार कई विकल्प मिल सकेंगे।

Hyundai ला रही है नई 7-सीटर SUV

नई Creta के बाद Hyundai भारतीय बाजार में एक नई प्रीमियम 7-सीटर SUV भी पेश करने की तैयारी कर रही है। Ni1i कोडनेम से डेवलप की जा रही SUV Hyundai Alcazar और Tucson के बीच पोजिशन की जाएगी। यह नई SUV उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है, जो बड़ी फैमिली कार की तलाश में हैं। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Mahindra XUV 7XO, Tata Safari, MG Hector Plus और भविष्य में आने वाली Maruti Suzuki, Toyota तथा Renault की 7-सीटर SUVs से होगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article