ऑटो न्यूज़

350cc बाइक सेगमेंट में Royal Enfield भारतीयों की पहली पसंद, धड़ाधड़ होती है बिक्री

बीते महीने यानी जून में 350cc से 450cc बाइक सेगमेंट में शानदार ग्रोथ दर्ज की गई। इस सेगमेंट में 1 लाख से ज्यादा बाइक बिकीं, जिसमें लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी Royal Enfield की रही।

Image

भारतीयों को खूब पसंद आती है Royal Enfield की ये बाइक

भारत में मिड-साइज बाइक की मांग लगातार बढ़ रही है। जून 2026 के बिक्री आंकड़े दिखाते हैं कि 350cc से 450cc सेगमेंट में शानदार ग्रोथ रही। इस सेगमेंट में पिछले महीने कुल 1,22,594 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो जून 2025 की 85,086 यूनिट्स की तुलना में करीब 44.08 प्रतिशत अधिक है। वहीं, मई 2026 के मुकाबले भी बिक्री में 10.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली।

Royal Enfield का दबदबा बरकरार

इस पूरे सेगमेंट में एक बार फिर Royal Enfield का दबदबा बरकरार रहा। कंपनी की Classic 350, Bullet 350, Hunter 350 और Meteor 350 ने बिक्री के मामले में पहले चार पायदान पर अपनी जगह बनाई। इससे साफ है कि भारतीय ग्राहकों के बीच Royal Enfield की 350cc बाइक्स की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है।

Classic 350 बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक

जून 2026 में Royal Enfield Classic 350 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। इसकी 40,660 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री में लगभग 39.38 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इतना ही नहीं, अकेले Classic 350 ने पूरे 350cc-450cc सेगमेंट में करीब 33 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया।

दूसरे स्थान पर Bullet 350 रही, जिसकी 26,488 यूनिट्स बिकीं। इस बाइक की बिक्री में सालाना आधार पर लगभग 55 प्रतिशत की शानदार वृद्धि हुई। तीसरे नंबर पर Hunter 350 रही, जिसकी 20,289 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। वहीं Meteor 350 ने 10,941 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया। इन चारों मॉडलों की कुल बिक्री 98,378 यूनिट्स रही।

रैंकबाइकजून 2026 बिक्री (यूनिट)
1Royal Enfield Classic 35040,660
2Royal Enfield Bullet 35026,488
3Royal Enfield Hunter 35020,289
4Royal Enfield Meteor 35010,941
5Triumph 350 सीरीज4,692
6Jawa / Yezdi / BSA4,515
7Honda CB3503,821
8Honda H'ness CB3502,041
9Bajaj Pulsar 350/4001,887
10KTM 3501,309
11Bajaj Dominar 350/4001,293
12Harley-Davidson X4401,197

Triumph और Jawa ने भी दिखाई मजबूती

Royal Enfield के बाद Triumph ने पांचवां स्थान हासिल किया। कंपनी की 350cc बाइक की 4,692 यूनिट्स बिकीं। वहीं Jawa, Yezdi और BSA ब्रांड्स की कुल बिक्री 4,515 यूनिट्स रही।

Honda और Bajaj की बिक्री में भी बढ़ोतरी

Honda की बात करें तो कंपनी की CB350 की 3,821 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में करीब 62 प्रतिशत अधिक हैं। वहीं H'ness CB350 की बिक्री 2,041 यूनिट्स रही। दूसरी ओर Bajaj Pulsar 350/400 ने 1,887 यूनिट्स की बिक्री के साथ सालाना आधार पर 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की।

इसके अलावा KTM 350 की 1,309 यूनिट्स, Bajaj Dominar 350/400 की 1,293 यूनिट्स और Harley-Davidson X440 की 1,197 यूनिट्स की बिक्री हुई। जो बताता है कि प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में ग्राहकों के पास अब कई विकल्प मौजूद हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article