ऑटो न्यूज़

कैसे जीत सकते हैं Ola का 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड स्कूटर, बस करना होगा ये काम

How To Win Ola Sona: ओला ने एस1 प्रो का लिमिटेड एडिशन पेश किया है जिसका नाम ओला एस1 प्रो सोना है। इसका नाम ही स्कूटर की सबसे बड़ी खायियत सोना पर रखा गया है। ओला इलेक्ट्रिक ने एस1 प्रो सोना लिमिटेड एडिशन को 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड कई पुर्जे दिए हैं। इनके साथ इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक धाकड़ हो जाता है।

Image

इसका नाम ही स्कूटर की सबसे बड़ी खायियत सोना पर रखा गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कैसे जीत सकते हैं ओला सोना
  • 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड पुर्जे लगे
  • ओला सोना कॉन्टेस्ट से जीत लें

How To Win Ola Sona: भारत में बहुत तेजी से आगे बढ़ती ओला इलेक्ट्रिक इस समय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। अब कंपनी ने इसका लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है जिसका नाम ओला एस1 प्रो सोना है। इसका नाम ही स्कूटर की सबसे बड़ी खायियत सोना पर रखा गया है। ओला इलेक्ट्रिक ने एस1 प्रो सोना लिमिटेड एडिशन को 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड कई पुर्जे दिए हैं। इनके साथ इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक धाकड़ हो जाता है।

कैसे जीत सकते हैं सोना

अगर आप शोरूम जाकर ओला एस1 प्रो सोना खरीद नहीं सकते, तो इसे जीता भी जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने ओला सोना कॉन्टेस्ट चलाया है। ओला इलेक्ट्रिक का एस1 प्रो सोना जीतने के लिए आपको किसी भी ओला स्टोर के बाहर जाकर ओला एस1 प्रो के साथ फोटो या वीडियो बनाकर पोस्ट करना होगा।

क्या-क्या बातें हैं जरूरी

25 दिसंबर 2024 तक ओला इलेक्ट्रिक और ओला सोना कॉन्टेस्ट टैग्स इस्तेमाल करते हुए वीडियो को पोस्ट करें। विजेताओं की घोषणा स्क्रैच एंड विन गेम के जरिए होगी। ओला ने एस1 प्रो को इस खास थीम पर तैयार करने के अलावा कोई बदलाव नहीं किया है। इसके सभी फीचर्स स्टैंडर्ड ओला एस1 प्रो स्कूटर वाले ही हैं।

195 किमी तक रेंज मिलेगी

ओला एस1 प्रो के साथ 4 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिलता है जो काफी दमदार है। फुल चार्ज करने पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 195 किमी तक चलाया जा सकता है। ओला इलेक्ट्रिक ने नए एस1 प्रो सोना इलेक्ट्रिक स्कूटर को डुअल टोन कलर में पेश किया है। इसके ब्रेक लीवर्स, मिरर्स और रेल जैसे कई पुर्जो पर असली गोल्ड पेंट किया गया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article