ऑटो न्यूज़

Ola के पूरे भारत में अब कुल 4,000 स्टोर, 3,200 नए स्टोर सर्विस सेंटर वाले

Ola Store Count Reaches 4,000: ओला इलेक्ट्रिक ने बुधवार को बयान में कहा कि उसने 3,200 नए स्टोर सर्विस सुविधा के साथ खोले हैं। कंपनी ने कहा कि वह महानगरों, पहली और दूसरी श्रेणी के शहरों से आगे छोटे कस्बों और तहसीलों में विस्तार कर रही है।

Image

ओला इलेक्ट्रिक ने बयान में कहा कि उसने 3,200 नए स्टोर सर्विस सुविधा के साथ खोले हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ओला के कुल 4,000 स्टोर मौजूद
  • 3,200 नए स्टोर सर्विस सेंटर वाले
  • कंपनी की बिक्री में भी बड़ी बढ़त

Ola Store Count Reaches 4,000: ओला इलेक्ट्रिक अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। अब देशभर में कंपनी के 4,000 स्टोर हो गए हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने बुधवार को बयान में कहा कि उसने 3,200 नए स्टोर सर्विस सुविधा के साथ खोले हैं। कंपनी ने कहा कि वह महानगरों, पहली और दूसरी श्रेणी के शहरों से आगे छोटे कस्बों और तहसीलों में विस्तार कर रही है।

नए स्टोर सर्विस सेंटर वाले

ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भाविश अग्रवाल ने कहा, “हमने नए स्टोर सर्विस केंद्रों के साथ खोले हैं। इनके साथ हमने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीद और स्वामित्व के अनुभव को पूरी तरह से नया रूप दिया है और अपने ‘सेविंग वाला स्कूटर’ अभियान के साथ नए मानक स्थापित किए हैं।”

ईवी की जोरदार बिक्री जारी

बीते कुछ महीनों से ओला इलेक्ट्रिक पर मुसीबतें बनी हुई हैं। ग्राहकों की बढ़ती शिकायतों को लेकर कंपनी को 2 कारण बताओ नोटिस मिल चुके हैं, वहीं आफ्टर सेल्स सर्विस को बेहतर बनाने के लिए भी कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। अब ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री के आंकड़े सामने आए हैं। 1 दिसंबर 2024 तक कंपनी ने 4 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर इस साल बेच दिए हैं। पिछले साल की तुलना में ये बिक्री 50 प्रतिशत की दमदार साल दर साल बढ़ोतरी दिखाती है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article