ऑटो न्यूज़

कबाड़ के भाव नहीं, मिलेगी मनचाही कीमत; ऐसे रखें अपनी कार का ख्याल, होगा तगड़ा मुनाफा!

Car Maintenance Tips For Resale: कार सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि एक बड़ा निवेश होती है। अगर आप चाहते हैं कि भविष्य में कार बेचते समय आपको अधिकतम रीसेल वैल्यू मिले तो शुरुआत से ही उसकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। नियमित मेंटेनेंस और कुछ स्मार्ट आदतें आपकी कार की कीमत को काफी हद तक बनाए रख सकती हैं।

Image

ऐसे रखें अपनी कार का ख्याल (Photo: AI Generated)

Car Maintenance Tips For Resale: हर कार मालिक चाहता है कि जब वह अपनी पुरानी कार बेचे तो उसे उसकी गाड़ी की बेस्ट रिसेल वैल्यू (Best Resale Value) मिले। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार की अच्छी कंडीशन केवल उसकी चमक-धमक से तय नहीं होती? एक छोटी सी लापरवाही आपकी गाड़ी की वैल्यू को लाखों में कम कर सकती है। इस आर्टिकल में आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनके साथ आप अपनी कार किसी दूसरे व्यक्ति को बेचते हैं तो अधिकतम रिसेल वैल्यू पा सकेंगे-

समय पर सर्विस

कार की नियमित सर्विसिंग उसकी लंबी उम्र की कुंजी है। इसलिए कार के इंजन ऑयल, ब्रेक ऑयल, कूलेंट और फिल्टर समय पर बदलवाने चाहिए। अधिकृत सर्विस सेंटर से सर्विस करवाने पर सर्विस हिस्ट्री दर्ज रहती है, जो कार बेचते समय खरीदार का भरोसा बढ़ाती है।

सर्विस रिकॉर्ड

हर सर्विस, रिपेयर और पार्ट बदलने की रसीद सुरक्षित रखें। पूरी सर्विस हिस्ट्री यह दिखाती है कि गाड़ी की ठीक से देखभाल की गई है। अच्छी तरह मेंटेन की गई कार के लिए खरीदार ज्यादा कीमत देने को तैयार रहते हैं।

एक्सटीरियर की देखभाल

कार की बॉडी और पेंट उसकी पहली छाप बनाते हैं। नियमित वॉश और वैक्सिंग से पेंट की चमक बनी रहती है। छोटे डेंट और खरोंच को समय रहते ठीक करवा लें। कार को धूप और बारिश से बचाने के लिए कवर का इस्तेमाल करें।

इंटीरियर साफ और फ्रेश

साफ-सुथरा इंटीरियर कार की वैल्यू बढ़ाता है। सीट कवर, फ्लोर मैट और डैशबोर्ड की नियमित सफाई करें। धूम्रपान से बचें और बदबू हटाने के लिए एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करें। टूटे या ढीले पार्ट्स को तुरंत ठीक करवाएं।

संतुलित ड्राइविंग

अचानक तेज रफ्तार और हार्ड ब्रेकिंग से इंजन, ब्रेक और सस्पेंशन पर असर पड़ता है। स्मूथ ड्राइविंग स्टाइल अपनाएं। इससे इंजन की सेहत बेहतर रहती है और माइलेज भी संतुलित रहता है।

टायर और बैटरी का ध्यान

टायर का सही प्रेशर और अच्छी कंडीशन बहुत मायने रखती है। घिसे हुए टायर कार की कीमत कम कर सकते हैं। बैटरी की नियमित जांच करवाएं ताकि भविष्य में कोई अचानक समस्या न आए।

मॉडिफिकेशन से बचें

आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि बहुत ज्यादा आफ्टरमार्केट मॉडिफिकेशन कार की रीसेल वैल्यू घटा सकते हैं। ज्यादातर खरीदार स्टॉक कंडीशन वाली कार ही पसंद करते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article