ऑटो न्यूज़

New Honda Activa 125 को मिला TFT डिस्प्ले, नए फीचर्स के बदले इतनी बढ़ा दी गई कीमत

2025 Honda Activa 125: मौजूदा मॉडल में मिलने वाले एलसीडी डिस्प्ले के मुकाबले अब ग्राहकों को 4.2-इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलेगा। ये डिस्प्ले होंडा के रोडसिंक ऐप से भी कनेक्ट हो जाता है, इसका मतलब कॉल अलर्ट और नेविगेशन असिस्ट जैसे फीचर्स अब आपको स्कूटर के साथ मिलेंगे। यहां टाइप सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिला है।

Image

मौजूदा मॉडल में मिलने वाले LCD के मुकाबले अब ग्राहकों को 4.2-इंच का TFT डिस्प्ले मिलेगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अपडेटेड होंडा एक्टिवा 125 लॉन्च
  • 94,442 रुपये हुई शुरुआती कीमत
  • पहले से करीब 14,000 रुपये बढ़ी

2025 Honda Activa 125: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने देश में बहुत पॉपुलर एक्टिवा 125 स्कूटर का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। अब ये स्कूटर आगामी ओबीडी2बी नियमों के अनुकूल हो गया है और कंपनी ने इसमें नया टीएफटी डिस्प्ले भी दे दिया है। जी हां, मौजूदा मॉडल में मिलने वाले एलसीडी डिस्प्ले के मुकाबले अब ग्राहकों को 4.2-इंच का टीएफटी डिस्प्ले मिलेगा। ये डिस्प्ले होंडा के रोडसिंक ऐप से भी कनेक्ट हो जाता है, इसका मतलब कॉल अलर्ट और नेविगेशन असिस्ट जैसे फीचर्स अब आपको स्कूटर के साथ मिलेंगे। यहां टाइप सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी मिला है।

होंडा ने बदली इंजन की तकनीक

होंडा टू-व्हीलर्स ने 2025 से लागू होने वाले नए ओबीडी2बी नियमों के हिसाब से इस स्कूटर को अभी से अपडेट कर दिया है। हालांकि इसके अलावा कंपनी ने स्कूटर में कोई और बदलाव नहीं किया है। होंडा एक्टिवा 125 के साथ पहले जैसे 123.9 सीसी का फ्यूल इंजैक्टेड इंजन मिला है। ये इंजन 8.4 बीएचपी ताकत और 10.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस स्कूटर में स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी दिया है।

कौन सा वेरिएंट कितना महंगा

होंडा एक्टिवा 125 के अपडेटेड मॉडल को 6 रंगों में पेश किया गया है और इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 94,442 रुपये है। बेस वेरिएंट के बाद एच स्मार्ट वेरिएंट की फॉब और कीलेस इग्निशन से लैस है और 97,146 रुपये का है। बता दें कि नई होंडा एक्टिवा 125 की अब तक शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 80,256 रुपये थी, यानी स्कूटर की कीमत में करीब 14,000 रुपये का इजाफा हुआ है। मुकाबले की बात करें तो टीवीएस जूपिटर ही दूसरा फैमिली स्कूटर है जिसके टॉप मॉडल में टीएफटी डिस्प्ले मिलता है। इसकी कीमत 90,721 रुपये है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article