ऑटो न्यूज़

हजारों शिकायतों के बावजूद टॉप पर पहुंची Ola, 2024 में बेच डाले 4 लाख ई-स्कूटर

Ola 4 Lakh Sales In 2024: ग्राहकों की बढ़ती शिकायतों को लेकर कंपनी को 2 कारण बताओ नोटिस मिल चुके हैं, वहीं आफ्टर सेल्स सर्विस को बेहतर बनाने के लिए भी कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। अब ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री के आंकड़े सामने आए हैं। 1 दिसंबर 2024 तक कंपनी ने 4 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर इस साल बेच दिए हैं।

Image

1 दिसंबर 2024 तक कंपनी ने 4 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर इस साल बेच दिए हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में बढ़ोतरी
  • 2024 में बेच डाले 4 लाख ई-स्कूटर
  • 50 प्रतिशत की दमदार बढ़ोतरी दर्ज

Ola 4 Lakh Sales In 2024: बीते कुछ महीनों से ओला इलेक्ट्रिक पर मुसीबतें बनी हुई हैं। ग्राहकों की बढ़ती शिकायतों को लेकर कंपनी को 2 कारण बताओ नोटिस मिल चुके हैं, वहीं आफ्टर सेल्स सर्विस को बेहतर बनाने के लिए भी कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। अब ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री के आंकड़े सामने आए हैं। 1 दिसंबर 2024 तक कंपनी ने 4 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर इस साल बेच दिए हैं। पिछले साल की तुलना में ये बिक्री 50 प्रतिशत की दमदार साल दर साल बढ़ोतरी दिखाती है। कुल मिलाकर हजारों शिकायतों के बावजूद ग्राहकों का भरोसा इस ब्रांड पर बना हुआ है।

30 प्रतिशत मार्केट शेयर

ओला इलेक्ट्रिक ने दिसंबर 2021 से लेकर दिसंबर 2024 के मध्य तक 7.77 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेच लिए हैं। इससे कंपनी का 30 प्रतिशत मार्केट शेयर अब तक हमारे देश में हो चुका है। पिछले कैलेंडर ईयर में ओला इलेक्ट्रिक ने 2,67,378 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे थे जो 2022 की तुलना में 144 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाता है। यानी इस साल कंपनी ने बिक्री में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और ये बिक्री में देश का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड बन गया है।

टीवीएस और बजाज का मुकाबला

ओला इस आंकड़े के साथ टॉप पर आ चुकी है जो मुकाबले के लिए बड़ा मार्जिन है। हालांकि इसके बाद दो दिग्गज कंपनियों टीवीएस और बजाज ऑटो की बात आती है। टीवीएस अब तक देश में 2.11 लाख आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच चुकी है जिसके साथ इस ब्रांड का मार्केट शेयर 19 फीसदी होता है। बजाज ऑटो ने अब तक करीब 1.85 लाख चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं जिससे इसका मार्केट शेयर 17 प्रतिशत होता है। पिछले साल टीवीएस और बजाज के बीच ईवी बिक्री का अंतर 94,642 यूनिट था जो इस कैलेंडर ईयर में कुछ 26,000 यूनिट ही रह गया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article