ऑटो न्यूज़

होंडा मोटरसाइकिल गुजरात प्लांट में शुरू करेगी तीसरी असेंबली लाइन, इतना बढ़ेगा प्रोडक्शन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 8, 2024, 05:23 PM IST

Honda Motorcycle And Scooter India अपने गुजरात स्थि त विट्ठलपुर प्लांट में तीसरी असेंबली लाइन शुरू करने वाली है। इसके शुरू होने से सालाना 6.5 लाख यूनिट उत्पादन बढ़ेगा और प्लांट की कुल छमता करीब 20 लाख हो जाएगी।

Image

कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी जिससे बड़ी संख्या में टू-व्हीलर का उत्पादन बढ़ जाएग।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा के गुजरात प्लांट का विस्तार
  • तीसरी असेंबली लाइन शुरू होगी
  • 6.5 लाख सालाना उत्पादन बढ़ेगा

Honda Gujrat Plant: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) के गुजरात में विट्ठलपुर स्थित उत्पादन प्लांट में तीसरी असेंबली लाइन शुरू हो गई है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी जिससे बड़ी संख्या में टू—व्हीलर का उत्पादन बढ़ जाएग। तीसरी लाइन शुरू होने से 6.5 लाख स्कूटर इकाइयों का अतिरिक्त उत्पादन होगा, जिससे इस कारखाने की कुल क्षमता 19.7 लाख इकाई सालाना हो जाएगी। इसका मतलब है कि लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ग्राहकों को इंतजार कराने के मूड में नजर नहीं आ रही।

गुजरात प्लांट की क्षमता बढ़ेगी

एचएमएसआई के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुत्सुमु ओटानी ने बयान में कहा, “ग्राहकों को गति के साथ अधिक कुशलता से सेवा देने के लिए उत्पादन क्षमता विस्तार से एचएमएसआई की कुल वार्षिक मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।” उन्होंने कहा कि विट्ठलपुर संयंत्र घरेलू और निर्यात बाजारों के लिए स्कूटर मॉडल का उत्पादन करता है।

कहां बनते हैं होंडा स्कूटर

एचएमएसआई डिओ, एक्टिवा 125 और डिओ 125 जैसे स्कूटर मॉडल विट्ठलपुर संयंत्र में ही बनाती है। संयंत्र में एक समर्पित इंजन लाइन भी है जो थाइलैंड, अमेरिका, यूरोप और जापान जैसे बाजारों के लिए वैश्विक इंजन (250 सीसी और उससे ऊपर की श्रेणी के दोपहिया वाहनों) के निर्माण के लिए आधार के तौर पर कम करती है।

भारत में कुल 4 प्लांट

कंपनी ने बयान में कहा कि भारत होंडा की दोपहिया विनिर्माण क्षमता के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे महत्वपूर्ण आधार में से है। एचएमएसआई के भारत में इस समय चार विनिर्माण संयंत्र- हरियाणा के मानेसर, राजस्थान के टपूकड़ा, कर्नाटक के नरसापुरा और गुजरात के विट्ठलपुर में हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article