ऑटो न्यूज़

Honda की नई Compact SUV का नाम होगा ‘एलिवेट’, अभी से छूटने लगे मुकाबले के पसीने

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 3, 2023, 03:45 PM IST

Honda Cars India 6 जून 2023 को नई Compact SUV भारत में पेश करने वाली है जिसका नाम Elevate होगा। ये जोरदार लुक वाली कार है जिसके साथ मुकाबले के हिसाब से फीचर्स भी बहुत तगड़े मिलने वाले हैं।

Image

कंपनी ने इस गाड़ी के नाम का ऐलान कर दिया है जिसे भारतीय मार्केट में होंडा एलिवेट नाम से बेचा जाएगा।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा की नई कार का नाम Elevate
  • 6 जून को भारत में पेश हेगी SUV
  • सेगमेंट में गर्मी बढ़ाने वाली है कार

Honda New Compact SUV: होंडा कार्स इंडिया जल्द ही नई कॉम्पैक्ट एसयूवी देश में लॉन्च करने को तैयार है जो ह्यून्दे और किआ की टेंशन बढ़ाने वाली है। अब कंपनी ने इस गाड़ी के नाम का ऐलान कर दिया है जिसे भारतीय मार्केट में होंडा एलिवेट नाम से बेचा जाएगा। फिलहाल इस कार के बारे में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके 2021 में पेश आरएस कॉन्सेप्ट पर आधारित होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस कार का स्टाइल और डिजाइन काफी अच्छा दिख रहा है और ये संभावित रूप से मौजूदा होंडा डब्ल्यूआर-वी की जगह लेने वाली है।

कीमत और फीचर्स दोनों होंगे आकर्षक

मुकाबले के हिसाब से नई होंडा एलिवेट की कीमत जहां 8 लाख रुपये के इर्द-गिर्द हो सकती है, वहीं कंपनी इसके साथ जोरदार और हाइटेक फीचर्स उपलब्ध कराने वाली है। नई एसयूवी के साथ 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइवर साइड इलेक्ट्रिक सीट, 360-डिग्री कैमरा और इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन के अलावा कनेक्टेड कार तकनीक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

कितना दमदार होगा इंजन

घुमावदार डिजाइन वाली ये एसयूवी हेडलैंप्स से जुड़े एलईडी डीआरएल और एलईडी टेललाइट्स के साथ आएगी। इसके अलावा दो रंगों वाली कलर स्कीम और काले ओआरवीएम भी इसे मिलने वाले हैं। नई होंडा एलिवेट के साथ 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 121 पीएस ताकत और 145 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करेगा। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा कंपनी इसे माइल्ड हाइब्रिड तकनीक में भी पेश कर सकती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article