ऑटो न्यूज़

Hero का ईयर एंडर ऑफर, Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर दिया बंपर डिस्काउंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 18, 2023, 09:58 PM IST

Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक विंग Vida ने अपने V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर जोरदार ईयर एंडर ऑफर दिया है। कंपनी ने इस ईवी पर कुल 31,000 रुपये तक छूट दी है जो दिसंबर के अंत या स्टॉक खत्म होने तक मिलेंगे।

Image

कंपनी ने दिसंबर के अंत या स्टॉक बाकी रहने तक ही ये ऑफर्स उपलब्ध कराए हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • Hero Vida V1 पर बंपर डिस्काउंट
  • कंपनी दे रही है ईयर एंड ऑफर
  • 31,000 रुपये तक मिल रही छूट

Hero Vida V1 Discount: हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर वर्टिकल वीडा ने साल के अंत में वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 31,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने इन ऑफर्स में कैश और लॉयल्टी डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, एक्सटेंडेड बैटरी वारंट और अन्य फायदे शामिल हैं। बता दें कि कंपनी ने दिसंबर के अंत या स्टॉक बाकी रहने तक ही ये ऑफर्स उपलब्ध कराए हैं। ग्राहकों को 8,259 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी, 6,500 रुपये तक कैश डिस्काउंट और 5,000 रुपये एक्सचेंज बोनस के साथ 7,500 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगा

दावा है कि वी1 प्रो सिंगल चार्ज में 165 किमी तक चलता है, वहीं 3.2 सेकंड में ये 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेता है। वी1 प्लस में रेंज घटकर 143 किमी हो जाती है और 0-40 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ने में इसे 3.4 सेकंड लगते हैं। इन दोनों की टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है। दिखने में ये काफी अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर है लेकिन मुकाबले के हिसाब से कुछ महंगा है। इसका अगला हिस्सा कुछ चौड़ा है और पिछला काफी स्लिम है। इसमें ग्राहकों को स्वैपेबल बैटरी मिलेगी जिससे घर और ऑफिस में इसे चार्ज करना काफी आसान हो गया है।

बढ़िया फीचर्स से लोडेड

हीरो वीडा वी1 में ओवर दी एयर अपडेट्स के अलावा 7-इंच टचस्क्रीन, कीलेस कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, एस.ओ.एस अलर्ट और टू वे थ्रॉटल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दोनों वेरिएंट्स को तीन राइडिंग मोड्स - ईको, राइड और स्पोर्ट्स दिए गए हैं। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के अलावा हीरो वीडा ने नए इलेक्ट्रिक चार्जिंग नेटवर्क की भी शुरुआत कर दी है। हीरो मोटोकॉर्प के वीडा वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग 4,999 रुपये टोकन देकर की जा सकती है।

किनसे है मुकाबला

हीरो वीडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का मुकाबला एथर एनर्जी, ओेला इलेक्ट्रिक, ओकिनावा और सिंपल एनर्जी जैसे ब्रांड्स से होने वाला है। इसे आसानी से ग्राहकों को बेचा जा सके इस लिए कंपनी ने कम ब्याज दर पर फायनेंस, इंडस्ट्री का पहला बायबैक अश्योरेंस दिया जा रहा है। इसमें कंपनी 16-18 महीन बाद कीमत का 70 फीसदी हिस्सा लौटाकर स्कूटर वापस रख लेती है। बता दें कि ये डिस्काउंट स्टॉक क्लियरेंस के अलावा दमदार मुकाबले की वजह से भी कंपनी ने ये डिस्काउंट दिया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article