ऑटो न्यूज़

Hero Price Hike: 1 दिसंबर से महंगी होने वाली हैं Hero की गाड़ियां, साल में चौथी बार बढ़े दाम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 29, 2022, 11:30 AM IST

Hero MotoCorp ने 1 दिसंबर से अपने सभी टू-व्हीलर्स की कीमत में 1,500 रुपये तक बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है. बता दें कि 2022 में ये चौथी बार है जब कंपनी ने अपने सभी दो-पहिया वाहनों की कीमत बढ़ाई है.

Image

हीरो मोटोकॉर्प मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की एक्सशोरूम कीमत में 1 दिसंबर से बढ़ोतरी करने वाली है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हीरो टू-व्हीलर खरीदना हुआ महंगा
  • 1 दिसंबर से लागू होगी नई कीमत
  • 1,500 रुपये तक महंगे हुए दो-पहिया

Hero MotoCorp Price Hike: भारत की सबसे बड़ी दो-पहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने 1 दिसंबर 2022 से अपने सभी टू-व्हीलर्स के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है. हीरो अपने सभी दो-पहिया की कीमत 1,500 रुपये तक बढ़ाने वाली है और इसी साल ये चौथी बार है जब कंपनी ने कीमत में इजाफा किया है. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि हीरो मोटोकॉर्प मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की एक्सशोरूम कीमत में 1 दिसंबर से बढ़ोतरी करने वाली है और खरीदे गए मॉडल, वेरिएंट के हिसाब से 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

क्या है इजाफे की वजह?

हीरो मोटोकॉर्प के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर निरंजन गुप्ता ने कहा, “मोटरसाइकिलों और स्कूटर्स की कुल लागत में बढ़ोतरी होने के वजह से दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था. ग्राहकों को बढ़ोतरी का कम भार झेलना पड़े इसी लिए हम फाइनेंसिंग के सबसे अच्छे विकल्प मुहैया करा रहे हैं. हमने एक्सेलरेटेड सेविंग प्रोग्राम भी शुरू किया है जिसके अंतर्गत आने वाले समय में लागत बढ़ने और मार्जिन में इजाफे को कवर किया जाएगा. इकोनॉमिक इंडिकेटर्स पर नजर डालें तो हमें उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में बिक्री बढ़ेगी.”

सितंबर में भी बढ़ी थी कीमत

हीरो मोटोकॉर्प ने इससे पहले सितंबर 2022 में ही अपने सभी टू-व्हीलर्स की कीमत 1,000 रुपये तक बढ़ाई थी और इस समय भी कंपनी ने लागत मूल्य में इजाफे को ही इसका कारण ठहराया था. इससे पहले जुलाई 2022 में हीरो मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की कीमत 3,000 रुपये तक बढ़ाई गई थीं जिसमें कमोडिटी प्राइस और महंगाई का हवाला दिया गया था. कंपनी ने साल 2022 में सबसे पहला इजाफा 5 अप्रैल को किया था जब सभी टू-व्हीलर्स के दाम 2,000 रुपये तक बढ़ाए गए थे. कुल मिलाकर इसी साल हीरो टू-व्हीलर्स 7,500 रुपये तक महंगे हो गए हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article