ऑटो न्यूज़

Hero की बाइक हुई और भी सस्ती, Splendor+ और HF Deluxe Flex Fuel पर मिल रही 4000 की बंपर छूट

अगर आप भी एक नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Splendor+ और HF Deluxe Flex Fuel खरीद सकते हैं। कंपन की ओर से इन बाइक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Image

Splendor+ और HF Deluxe Flex Fuel (Photo: heromotocorp)

अगर आप भी एक नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। Hero MotoCorp ने अपने ग्राहकों के लिए हाल ही में लॉन् फ्लेक्स-फ्यूल बाइक पर डिस्काउंट देने का एलान किया है। आप कंपनी की Hero Splendor+ Flex Fuelऔर Hero HF Deluxe Flex Fuel दोनों ही बाइक को कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

कितने रुपये की होगी बचत

Hero MotoCorp की ओर ग्राहकों के लिए यह डिस्काउंट ऑफर लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए वैलिड रहेगा। दोनों ही बाइक की खरीदारी में ग्राहक 4,000 रुपये की छूट पा सकेंगे। ऑफर जुलाई 2026 तक वैलिड रहेगा।Hero MotoCorp ने इन दोनों बाइक्स को इस महीने की शुरुआत में ही लॉन्च किया था। कंपनी का उद्देश्य स्वच्छ और सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशन को बढ़ावा देना है। अब डिस्काउंट मिलने के बाद इन बाइक्स की कीमत पहले की तुलना में और आकर्षक हो गई है।

कितनी हो गई नई कीमत?

4,000 रुपये की छूट लागू होने के बाद Hero Splendor+ Flex Fuel की एक्स-शोरूम कीमत 78,710 रुपये रह गई है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 82,710 रुपये थी। वहीं Hero HF Deluxe Flex Fuel अब 68,792 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी शुरुआती कीमत 72,792 रुपये थी। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि डिस्काउंट के बाद Splendor+ Flex Fuel की कीमत अब सामान्य E20-कम्पैटिबल Splendor+ से केवल थोड़ा ही अधिक रह गई है। वहीं HF Deluxe Flex Fuel कुछ वेरिएंट्स की तुलना में और भी किफायती हो गई है। (

क्यों खरीदें फ्लेक्स फ्यूल बाइक

इन दोनों मोटरसाइकिलों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ये E85 फ्यूल पर चल सकती हैं। E85 में 85 प्रतिशत एथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण होता है। इस वजह से ये भारत की शुरुआती मास-मार्केट कम्यूटर बाइक्स में शामिल हो गई हैं जो उच्च एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन को सपोर्ट करती हैं। एथेनॉल आधारित ईंधन को अपनाने से पेट्रोल पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। यही वजह है कि सरकार भी फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक को बढ़ावा दे रही है।

इंजन में किए गए खास बदलाव

E85 ईंधन पर चलाने के लिए Hero MotoCorp ने इन बाइक्स में कई तकनीकी बदलाव किए हैं। इनमें संशोधित फ्यूल पंप, अतिरिक्त फ्यूल फिल्टर और री-कैलिब्रेटेड ECU (इंजन कंट्रोल यूनिट) शामिल हैं। यह सिस्टम इस्तेमाल किए जा रहे एथेनॉल मिश्रण के अनुसार ईंधन की सप्लाई को स्वतः एडजस्ट करता है। दोनों बाइक्स में 97.2cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। E85 मोड में यह इंजन 8.4 bhp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है। Hero का दावा है कि E85 ईंधन के उपयोग से पावर में लगभग 7 प्रतिशत और टॉर्क में करीब 3 प्रतिशत तक का सुधार देखने को मिलता है।

बिक्री कब शुरू होगी?

Hero Splendor+ Flex Fuel और HF Deluxe Flex Fuel की बिक्री जुलाई 2026 से दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में शुरू होगी। इसके बाद कंपनी चरणबद्ध तरीके से इन्हें देश के अन्य राज्यों और शहरों में भी उपलब्ध कराएगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article